{"_id":"63ed320bb56f278f2d0d80e9","slug":"six-animals-died-in-two-days-after-eating-animal-feed-many-sick-badaun-news-c-4-1-65049-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: पशु आहार खाने से दो दिन में छह पशुओं की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: पशु आहार खाने से दो दिन में छह पशुओं की मौत, कई बीमार
विज्ञापन
15 बीडीएन-49-आनंदपुर गांव में बीमार पशुओं के बारे में जानकारी लेते पशु पालन विभाग के अधिकारी। स
गांव पहुंची पशु पालन विभाग की टीम, इलाज शुरू
पशु आहार खाने से तबीयत बिगड़ी, फूड प्वॉयजनिंग की आशंका
उसावां। गांव आनंदपुर में पशु आहार खाने से दो दर्जन से ज्यादा पशु बीमार हो गए, जबकि दो दिन में छह पशुओं की मौत हो गई। बुधवार को पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमार पशुओं का इलाज करना शुरू कर दिया है। वहीं मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
थाना क्षेत्र उसावां के गांव आनंदपुर के पशु पालकों ने गांव में ही पशु आहार बेचने आए एक व्यक्ति से पशु आहार खरीदा था। पशु आहार खाने से पशु बीमार होने लगे। उनके मुंह से झाग निकलने लगे।
इसी दौरान 13 व 14 फरवरी को गांव के देवेंद्र सिंह की दो भैंस, दुर्विजय सिंह की एक भैंस व एक भैंसा, हरपाल सिंह की एक भैंस, पहलवान की एक गाय की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा अभी भी पशु बीमार हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसावां पशु चिकित्सक डॉ. वीरेश राठौर को दी। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर बीमार पशुओं का इलाज करना शुरू कर दिया है। सीवीओ डॉ. निरंकार सिंह भी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि फूड प्वॉयजनिंग के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने म्याऊं के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानवीर सिंह को निर्देश दिए कि इन पशुओं का निशुल्क इलाज किया जाए। जो भी दवाएं मेडिकल स्टोर से खरीदी जाए, वह विभाग की ओर से खरीदीं जाएं। साथ ही कहा कि जब तक इन पशुओं की हालत में सुधार न हो तब तक टीम गांव में ही कैंप करेगी। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
वापस लिया गया पशु आहार
पशु पालक देवेंद्र सिंह ने बताया कि अलापुर के जिस व्यक्ति से गांव में पशु आहार खरीदा गया था, जब उसके पास इन पशुओं के बारे में जानकारी पहुंची तो उसने गांव में पहुंचकर जिन लोगों को आहार बेचा था, उनसे वापस ले लिया।