{"_id":"6a5a8518868244da4a0e2170","slug":"sister-wounded-by-brothers-gunshot-succumbs-to-injuries-family-devastated-by-tragedy-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168722-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाई की गोली से घायल बहन ने भी तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाई की गोली से घायल बहन ने भी तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन
संतोषी का फाइल फोट
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बखतपुर में बुधवार देर रात मकान खाली करने को लेकर हुए विवाद में भाई की गोली से घायल संतोषी की शुक्रवार को सैफई के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस कांड में आरोपी की गोली से भांजे की पहले ही मौत हो गई थी। इधर, आरोपी वीर सिंह की तलाश में तीन टीमें और एसओजी लगी है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बखतपुर में बुधवार की देर रात मकान को खाली करने के लिए शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी वीर सिंह ने अपने भांजे आकाश और बड़ी बहन संतोषी को गोली मार दी थी। भांजे आकाश के सीने में गोली लगने के बाद उसकी मौके पर मौत हो गई थी, जबकि संतोषी कोख में गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके कोख में लगी गोली पेट से बाहर निकल गई थी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद संतोषी को सैफई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। परिवार में मां और बेटे की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। संतोषी ने दो शादियां की थीं। दोनों पतियों से छह बच्चे हैं, उनमें से पहले पति से बेटा आकाश की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में दिल्ली पहुंचीं टीमें
बहन संतोषी और भांजा आकाश की हत्या का आरोपी वीर सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों के साथ एक एसओजी की टीम भी लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। आरोपी की तलाश में एक टीम दिल्ली तक दबिश देने की गई है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। आरोपी को पकड़कर घटना का शीघ्र ही अनावरण किया जाएगा। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी