फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SIB raids Ujhani-based mentha trader's bungalow and warehouse; documents seized.

Budaun News: उझानी के मेंथा कारोबारी की कोठी व गोदाम पर एसआईबी का छापा, अभिलेख कब्जे में लिए

Wed, 16 Sep 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
SIB raids Ujhani-based mentha trader's bungalow and warehouse; documents seized.
मेंथा कारोबारी के उझानी के मोहल्ला श्रीनारायणगंज ​स्थित गोदाम के बाहर तैनात पुलिस टीम और खड़ी ए
बदायूं। बरेली जीएसटी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) की टीम ने उझानी के मोहल्ला श्रीनारायणगंज निवासी मेंथा के बड़े कारोबारी मनोज गोयल की कोठी व गोदाम पर मंगलवार शाम छापा मारा। काेठी से होकर उनके मेंथा गोदाम तक एसआईबी टीम डिप्टी कमिश्नर रोहित कुमार के नेतृत्व में जांच करने पहुंची। देर रात जांच पड़ताल के बाद टीम ने बरामद दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

12 सदस्यीय टीम डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में मेंथा कारोबारी मनोज गोयल की कोठी पहुंचीं। कोठी के अंदर से भी गोदाम की तरफ रास्ता है। वैसे सड़क की तरफ बड़ा शटर लगाकर गोदाम का गेट भी है। जिस वक्त टीम वहां पहुंची, तब गोदाम का शटर गिरा हुआ था, इसलिए टीम कोठी के अंदर से ही गोदाम तक पहुंचीं।
विज्ञापन

जीएसटी एवं जीएसटी रिटर्न भरने में कई वर्षों से मिस मैच होने की सूचना पर टीम जांच करने पहुंची। टीम ने गोदाम में शुरू करते ही लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी। टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने पूरी गली को घेर लिया। टीम ने माल की खरीद बिक्री और स्टॉक का मिलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसआईबी की टीम को अभिलेखों की जांच में कई खामियां मिली हैं। कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद ही टैक्स चोरी से पर्दा उठने की बात सामने आई है। इधर, मनोज गोयल के छोटे भाई नितीश गोयल उर्फ गोपाल ने बताया कि एसआईबी का मेंथा गोदाम पर सर्वे चल रहा है।

फैक्टरी में आग लगने के बाद घर से कारोबार करने की चर्चा
कई साल पहले कारोबारी की मेंथा फैक्टरी में आग लग गई थी, जिसमें बड़ा नुकसान हुआ था। चर्चा है कि इसके बाद से कारोबार घर से शुरू कर दिया। स्थानीय राज्य कर सचल दल की टीम कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, लेकिन सचल दल सड़क पर जा रहे माल पर ही कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में मामला एसआईबी तक पहुंचा। इसके बाद एसआईबी ने छापा मारकर जांच शुरू की है।



छापे से बदायूं से लेकर उझानी तक के मेंथा कारोबारियों में मची खलबली
एसआईबी के छापे से बदायूं से लेकर उझानी तक के बड़े मेंथा कारोबारियों में खलबली मच गई है। लोग रात तक एक दूसरे को कॉल कर टीम के छापे की अपडेट करते नजर आए। कई कारोबारियों के फोन भी बंद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed