{"_id":"66197f131d283e981a0397c7","slug":"shyam-babas-temple-will-be-built-on-kachla-shahbad-highway-dharamshala-badaun-news-c-123-1-sbly1006-116945-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला-शाहबाद हाईवे पर बनेगा श्याम बाबा का मंदिर, धर्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला-शाहबाद हाईवे पर बनेगा श्याम बाबा का मंदिर, धर्मशाला
विज्ञापन
समिति द्वारा सम्मानित किए गए वाष्र्णेय समाज के लोग। संवाद
बिल्सी। बृहस्पतिवार की रात नारायन ग्रीन हाउस में अक्रूर महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ श्री राधा माधव के संकीर्तन से हुआ। आयोजन में श्री राधा माधव का शृंगार विकास वार्ष्णेय, बब्बू भैया और उज्जवल वार्ष्णेय ने किया। श्री अक्रूर महाराज का शृंगार मुन्ना बाबू वार्ष्णेय ने किया।
इसी क्रम में श्री अक्रूर जी सेवा समिति के संस्थापक दिनेश बाबू वार्ष्णेय ने अपनी कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित तीन बीघा जमीन श्याम बाबा के मंदिर और धर्मशाला को दान देने की घोषणा की। लोगों ने उनका आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान समाज की मेधावी छात्रा रेशू वार्ष्णेय समेत कई छात्रों को सम्मानित किया गया।
समाज की वयोवृद्ध महिलाओं को श्रीरामचरित मानस की पुस्तक और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रफ्फुल वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय और सौरभ बाबू को अंतिम संस्कार के वाहन के संचालन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, भगवती प्रसाद गुप्ता, राजकमल गुप्ता, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, गिरिराज किशोर वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, मनमोहन साईं आदि मौजूद रहे।