फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shwajpur of infectious Knock , killing two people

शहवाजपुर में संक्रामक की दस्तक, दो लोगों की मौत

Sun, 14 Jun 2015 08:49 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 14 Jun 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
Shwajpur of infectious Knock , killing two people

शहर में संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। गंदगी, जल भराव और दूषित पानी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। शहवाजपुर मोहल्ला डायरिया, मलेरिया और टायफाइड की चपेट में है। बीमारियों से यहां तीन दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग मौन साधे हुए है। नगर पालिका भी साफ-सफाई पर गौर नहीं कर रही।

विज्ञापन

शहवाजपुर चौराहे से आर्य समय की ओर जाने वाली रोड पर कई महीने से जलभराव है। पिछले दिनों यहां नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई के समय वाटर सप्लाई की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से स्थिति और भी खराब हो गई है। हालांकि नगर पालिका ने पाइप लाइन को दुरुस्त करा दिया। इसके बावजूद कई घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जलभराव और गंदगी के ढेरों से मच्छरों का भयंकर प्रकोप है। इससे लोग डायरिया और मलेरिया की जद में आ रहे हैं। संक्रामक बीमारी से शुक्रवार को मोहल्ले में गुड्डू (30) की मौत हो गई और शनिवार को बीमार चल रहीं सत्यवती जौहरी (42) ने दम तोड़ दिया। मोहल्ले में कई लोग अब भी बीमार हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि साफ-सफाई के लिए उन्होंने कई बार नगर पालिका में अर्जी दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मच्छरों का भयंकर प्रकोप होने के बाद भी फांगिंग नहीं कराई जा रही है। मोहल्ले के रामौतार, सुशील, छोटे लाल, रामचंद्र, दिनेश कुमार, राज कुमार, गोपाल आदि ने फांगिंग, साफ-सफाई के साथ नगर पालिका से शुद्ध पेयजल सप्लाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed