फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shri Krishna's procession taken out in Kakrala

Budaun News: ककराला में निकाली गई श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

Sun, 10 Sep 2023 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's procession taken out in Kakrala
ककराला में श्री कृष्ण शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
ककराला। कस्बा में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा ककराला के मोहल्ला पटिया स्थित मंदिर शिव भोले धाम से हुआ। शोभायात्रा मोहल्ले घास बाजार, मुख्य बाजार, अलापुर चौराहा, पीतम लाला की गली, मियां जान तिराहा, गढ़ी मोहल्ला, वाल्मीकि-राठौर बस्ती होता हुआ शिव भोले धाम पर पहुंची। शोभायात्रा में बच्चों को देव स्वरूप में सजाया गया। साथ ही देव प्रतिमाओं को ठेलों पर रखकर कस्बे में घुमाया गया। इस दौरान सीओ दातागंज करनवीर सिंह, चौकी इंचार्ज राजीव सिंह समेत चार थानों के पुलिस बल सहित एक कंपनी पीएसी तैनात रही। शोभायात्रा में जगह-जगह पूजन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, मुकेश राठौर, सुमित अग्रवाल, मुन्नालाल राठौर, रामदास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed