{"_id":"695ac000157ba7128d06951d","slug":"shopkeepers-protest-against-a-sailor-from-a-particular-community-demand-police-action-badaun-news-c-123-1-sbly1035-154260-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: समुदाय विशेष के नाविक के विरोध में जुटे दुकानदार, कार्रवाई करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: समुदाय विशेष के नाविक के विरोध में जुटे दुकानदार, कार्रवाई करे पुलिस
विज्ञापन
कछला पुलिस चौकी परिसर में जुटे प्रसाद विक्रेता। स्रोत: वीडियो ग्रैव
उझानी। पौष पूर्णिमा पर नाविक टिंकू के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद समुदाय विशेष के नाविकों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए रविवार पूर्वाह्न कई दुकानदार कछला चौकी पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे।
कासगंज जिले की तरफ वाले घाट पर अपने प्रतिष्ठान बंद करके कछला चौकी पर पहुंचे दुकानदारों ने समुदाय विशेष के नाविकों के उत्पात और हरकतों की पुलिस कर्मियों से शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि श्रद्धालुओं से अत्यधिक किराया वसूल किया जाता है। महिला स्नानार्थियों के बिना अनुमति फोटो खींच लिए जाते हैं। जब भी कोई विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट और अभद्रता की जाती है।
पौष पूर्णिमा पर नाविक टिंकू के साथ भी इसी अंदाज में मारपीट की गई। टिंकू ने पुलिस को बताया कि एक परिवार के श्रद्धालु उसकी नाव पर बैठने को आगे बढ़े, तभी समुदाय विशेष के नाविकों ने रोक लिया। रोके जाने का कारण पूछे जाने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
प्रसाद विक्रेता प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, मनोज शर्मा, रामजीत कश्यप, मुकेश कश्यप, मनोज शर्मा, राजेश राजपूत, संतोष राजपूत आदि ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि इसी साल कछला घाट पर फिरोजाबाद जिले के श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया था।
आरोप है कि उस वक्त महिलाओं से भी अभद्रता की गई थी। इसे लेकर कछला चौकी प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि मारपीट के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। दुकानें बंद नहीं हैं, फिर दुकानदारों से शिकायत के बारे में जानकारी की गई है। गंगाघाट पर किसी ने श्रद्धालुओं को परेशान करने की कोशिश की तो बख्शा नहीं जाएगा।