{"_id":"679150ff03b02e32fd038d20","slug":"shop-servant-caught-stealing-from-home-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133132-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में चोरी करते हुए दुकान का नौकर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में चोरी करते हुए दुकान का नौकर दबोचा
Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
इस्लामनगर। मोहल्ला जमुनी में मंगलवार रात लोगों ने एक चोर को रंगेहाथ घर से बाहर निकलते हुए दबोच लिया। चोर घर स्वामी के कपड़े की दुकान पर नौकर रह चुका था।
नौकर ने घर के ताले की डुप्लीकेट चाबी बना रखी थी। वह डुप्लीकेट चाबी से ताला खोल घर के अंदर घुसा था। नगर के मोहल्ला जमुनी निवासी सचिन रस्तोगी की कपड़े की दुकान है। उनकी दुकान पर मोहल्ले का ही दिव्यांशु काम करता था।
इसके चलते दिव्यांशु का सचिन रस्तोगी के घर आना जाना था। कुछ माह पहले दिव्यांशु ने नौकरी छोड़ दी। मंगलवार को सचिन रस्तोगी घर में ताला डालकर एक शादी समारोह गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे दिव्यांशु ने डुप्लीकेट चाबी से सचिन रस्तोगी के घर का ताला खोल लिया। इस दौरान सचिन रस्तोगी ने अपने मोबाइल में ऑपरेट घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिव्यांशु को घर में घुसते हुए देख लिया। लेकिन तब तक दिव्यांशु ने घर के अंदर घुसकर कैमरे की डीवीआर तोड़ दिए और नकदी व सोने की एक अंगूठी चुरा ली।
विज्ञापन
इधर, सचिन रस्तोगी ने पड़ोसियों को दिव्यांशु के घर में घुसने की जानकारी दी। पड़ोसियों ने मौके पर ही दिव्यांशु को घर से बाहर निकलते दबोच लिया। पुलिस को बुलाकर उसे हवाले कर दिया। देर रात घर लौटे सचिन रस्तोगी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया है। संवाद