{"_id":"674b75241aece6907a098f77","slug":"shop-and-house-built-on-playground-report-submitted-to-sdm-badaun-news-c-123-1-sbly1001-130197-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेल मैदान पर बना दी दुकान और मकान, एसडीएम को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेल मैदान पर बना दी दुकान और मकान, एसडीएम को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन
वजीरगंज में स्थित खेल मैदान की जांच करती तहसील प्रशासन की टीम। स्रोत- जागरूक नागरिक
बदायूं। वजीरगंज में स्थित खेल मैदान की नौ सदस्यीय टीम ने पैमाइश की। टीम को खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण मिला। टीम ने अपनी रिपोर्ट देर शाम को एसडीएम को सौंपी है।
वजीरगंज में हाईवे के पास स्थित खेल मैदान पर काफी समय से रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। इस जमीन पर एक व्यक्ति ने 2022 में अवैध कब्जा किया। इसके बाद में जमीन पर दुकानों का निर्माण कराकर बेच दिया गया। आरोप है कि इस जमीन पर अब 22 दुकानों के अलावा अन्य लोगों ने अपने मकान बना लिए हैं। साथ ही वहां पर रहना शुरू कर दिया है। बीच में यह मामला शांत हो गया था।
अब मामला कोर्ट में आने के बाद में फिर से तूल पकड़ने लगा है। कोर्ट ने 28 नवंबर को इस मामले से जुड़े अभिलेख तलब किए थे। एसडीएम की ओर से गठित नौ सदस्यीय टीम में दो नायब तहसीलदार, दो कानूनगो, पांच लेखपाल शामिल किए गए। शनिवार को इस मामले में खेल मैदान पहुंचकर टीम ने जांच की। जांच टीम में शामिल सदस्य ने बताया कि यहां पर काफी अतिक्रमण मिला है। कई दुकान और मकान खेल मैदान की जमीन पर बने मिले हैं। अपनी संपूर्ण रिपोर्ट अब उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा को सौंपी है।
विज्ञापन
वहीं तहसील प्रशासन की ओर से रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय को जांच के दौरान उपस्थित रहने की बात कही थी। टीम आने के साथ ही राहुल वार्ष्णेय भी खेल मैदान पर पहुंच गए। जांच के दौरान पूरे समय वह टीम के साथ मौजूद रहे। नायब तहसीलदार सृजन यादव ने बताया कि मौके पर खेल मैदान की जमीन अतिक्रमण मिला है। इसमें दुकान और मकान शामिल है।