फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivpal Yadav simplified political equations by wishing Eid

Budaun News: ईद की मुबारकबाद देकर शिवपाल यादव ने साधे सियासी समीकरण

Thu, 11 Apr 2024 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav simplified political equations by wishing Eid
ईद पर आबिद रजा से गले मिलते ​शिवपाल सिंह यादव। संवाद
बदायूं। ईद के बहाने मुस्लिम वोट पक्का करने के लिए सपाई जुटे रहे। दिग्गज नेता और सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ईदगाह पहुंचे। मुस्लिम वर्ग के असरदार लोगों से मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक आबिद रज़ा ने ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में अदा की। उनकी ओर शिविर लगाया गया था। नमाज के बाद इसी शिविर में आबिद रजा के साथ सपा के शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। युवाओं सपा नेताओं के संग सेल्फी लेने की होड़ रही। नमाज के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व शिवपाल सिंह यादव, मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब से मिलने मदरसा पहुंचे।
विज्ञापन

हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मुबारकबाद दी। सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव, अफसर अली खान, पप्पन पीरजी, क़ौसर अली खान, फरहत सिद्दिकी, स्वाले चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह कांग्रेसियों ने भी अपने मुस्लिम संपर्कों में सियासी समीकरण साधे।
विज्ञापन
विज्ञापन






शिवपाल के समधी पहुंचे बिल्सी, ईद पर मुस्लिमों से मिले

बदायूं। बिल्सी ईदगाह पर आयोजित शिविर में युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं शिवपाल सिंह यादव के समधी संजय सिंह ने मुस्लिमों के साथ ईद मनाई।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि आजेंद्र गौड़, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी नितिन कोहली मौजूद रहे। अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात कही। किशोरीलाल शाक्य, सद्दाम हुसैन, कुल्वेंद्र सक्सेना, राहुल यादव, पंकज यादव ने सबको गले मिलकर ईद की बधाई दी। संवाद

ईद पर आबिद रजा से गले मिलते शिवपाल सिंह यादव। संवाद

ईद पर आबिद रजा से गले मिलते शिवपाल सिंह यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed