फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivpal called Keshav a bad omen for BJP

Budaun News: शिवपाल ने केशव को भाजपा के लिए अपशकुन बताया

Sat, 13 Apr 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shivpal called Keshav a bad omen for BJP
​शिवपाल सिंह यादव।
बदायूं। उझानी और सहसवान में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार दोपहर जब सपा पर वार किए तो दोपहर बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया।
विज्ञापन

मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य तो भाजपा के लिए अपशकुन हैं। वह जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां भाजपा हारती है। ये मैनपुरी फिर घोसी गए। दोनों जगह सपा की भारी मतों के अंतर से जीत हुई। अब यहां आए हैं, अब आप देखना बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भी जीत का अंतर बहुत बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

सपा शासन में गुंडे होने के सवाल पर कहा कि गुंडे और अपराधी अब सब सत्ता में बैठे हैं। सपा ने तो हमेशा निष्पक्ष होकर काम किया। अगर कहीं कोई अराजकता हुई तो सपा सख्ती से निबटी है। ये तो भय, भ्रष्टाचार और आतंक फैला रहे हैं। सभी को ईडी और सीबीआई के द्वारा डरा रहे हैं। ये तो रामराज्य की बात करते हैं पर कहीं दिखता नहीं। बोले- जितना भ्रष्टाचार इनके शासन में है, इतना तो किसी के शासन में नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपा ने दिया मेडिकल कॉलेज, निर्माण तक पूरा नहीं करा पाई भाजपा सरकार : शिवपाल
बिल्सी। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को केवल भ्रमित करने का काम किया है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। वहीं महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अखिलेश यादव की सरकार ने बदायूं जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। वर्तमान भाजपा सरकार इसे तक पूरा नहीं करा सकी। मरीजों को इलाज के लिए जिले से बाहर जाना पड़ रहा है। सड़कों का जाल बिछाने का काम सपा सरकार ने किया। भाजपा सरकार अब ढंग से मरम्मत भी नहीं करा पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed