फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivanshu murder case: Accused Sunny feared to have fled to Nepal

शिवांशु हत्याकांड : आरोपी सनी के नेपाल भाग जाने का अंदेशा

Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shivanshu murder case: Accused Sunny feared to have fled to Nepal
बदायूं। शिवांशु गौतम हत्याकांड का आरोपी सनी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। एक दिन पहले उसकी लोकेशन पीलीभीत जिले में मिली थी। पुलिस भी पीलीभीत पहुंच गई थी, लेकिन तब तक सनी वहां से भाग निकला। अब उसके नेपाल भाग जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु गौतम की दो अप्रैल की रात बरेली के मढ़ीनाथ इलाके में गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। सात अप्रैल को उसका शव तनु की निशानदेही पर बरामद हुआ था। तनु ने अपने पहले प्रेमी सनी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। उसके बाद सनी शिवांशु की बाइक लेकर भाग गया था। तब से पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसका और अन्य लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। मंगलवार सुबह सनी ने अपने एक दोस्त को कॉल भी की थी। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। इससे उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा। पुलिस की दो टीमें बरेली और पीलीभीत में डेरा जमाए हैं। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि सनी पीलीभीत से होकर नेपाल भाग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की देरी पर हत्यारोपी को तलाशने बरेली पहुंचा शिवांशु का परिवार
हत्यारोपी सनी को केवल पुलिस ही नहीं शिवांशु के परिवार वाले भी तलाश रहे हैं। बड़े भाई अभिषेक का कहना है कि छह अप्रैल को सनी बरेली में देखा गया था। उसके कई दोस्त भी बरेली में हैं। दोस्त लगातार सनी की मदद कर रहे हैं। अभिषेक का यह भी कहना है कि उसके भाई को दो लोग बुलाकर ले गए थे। वे दो लोग कौन थे? अब तक पुलिस की जांच में उनका भी पता नहीं चला है। इसलिए वे लोग भी छानबीन कर रहे हैं। जैसे ही आरोपी का पता चलेगा कि वह पुलिस को सूचना दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed