फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivani and Ivam won the 400 meter race

Budaun News: 400 मीटर दौड़ में शिवानी और इवम् ने मारी बाजी

Fri, 11 Oct 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shivani and Ivam won the 400 meter race
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत लिलवां नखासा प्रांगण में प्राथमिक और उच्च प्र
म्याऊं/ उसहैत। लिलवां न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता लिलवां के नखासा परिसर में हुई। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग 400 मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरैनियां की शिवानी और बालक वर्ग में सिकंदराबाद गांव के इवम् ने बाजी मारी।
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में उघौली के लक्ष्मण प्रथम, लिलवां के अनुज कुमार द्वितीय, मौजमपुर के संजीत तृतीय, बालिका वर्ग में मौजमपुर की नेहा प्रथम, बरैनियां की शिवानी द्वितीय, बरैनियां की शिखा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड में मौजमपुर के संजीत प्रथम, उघौली के लक्ष्मण सिंह द्वितीय, लिलवां के अनुज तृतीय, बालिका वर्ग में मौजमपुर की नेहा प्रथम, बरैनियां की शिवानी द्वितीय, बरैनियां की शिखा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग की लंबीकूद स्पर्धा में लिलवां के अनुज कुमार प्रथम, बरैनियां के आशीष द्वितीय, बरैनिया के अरविंद कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में लिलवां की सोनी प्रथम, बरैनियां की शिवानी द्वितीय व बरैनिया की खुशबू तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लिलवां के अनमोल प्रथम, लिलवां के शिवम् द्वितीय, बरैनियां के शिवम तृतीय, बालिका वर्ग में मौजमपुर की नीतू प्रथम, मौसमपुर की ज्योति द्वितीय और नगासी की मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं। खेलकूद प्रतियोगिता में कुलदीप गंगवार, पुष्पेंद्र सिंह, सियानंद, चरनसिंह, सतेंद्र पाल सिंह, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।


स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं 16 से



बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की हॉकी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं 16 अक्तूबर से होंगी।



आयोजन जिला खेल विभाग की ओर से कराया जा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि 16 अक्तूबर को बालक वर्ग की हॉकी, 17 अक्तूबर को बालिका वर्ग की हॉकी और 18 अक्तूबर को बालक व बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि छह नवंबर को बालक वर्ग की भारोत्तोलन, सात नवंबर को बालक व बालिका वर्ग की लॉन टेनिस, आठ नवंबर को बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed