{"_id":"570bb5bb4f1c1bb13b4a6acc","slug":"shiva-of-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की प्रतिमाओं के साथ निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की प्रतिमाओं के साथ निकाली गई शोभायात्रा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
अाेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरामालदेव बाइपास वाले नव निर्मित मंदिर परिसर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सोमवार को धार्मिक रिवाज से समापन हो गया। प्राण प्रतिष्ठा से पहले महिला और पुरुषों ने धूमधाम से शोभायात्रा भी निकाली। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
शिव परिवार की प्रतिमाओं की शोभायात्रा सोमवार पूर्वाह़न में वरामालदेव मंदिर परिसर से शुरू हुई। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा गद्दीटोला मोहल्ला होकर बदायूं रोड बाजार में पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में जुटे महिला और पुरुषों ने प्रतिमाओं पर फूल बरसाए। पंजाबी कालोनी में भी शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाएं बैंडबाजों की धुन पर थिरकतीं नजर आईं। उन्होंने मंगल गीत गाकर जश़्न भी मनाया। रास्ते में भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया।
शोभायात्रा अपराह्न में मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। रामदास शर्मा ने हवन-पूजन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई तो पूरा परिसर बम-बम भोले से गूंज उठा। कन्याभोज के बाद भंडारे में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष जुटे। इस मौके पर गंगासिंह शाक्य, नरोत्तम सिंह, ओमशंकर, खुशीराम, गंगादेवी, निशा, चरनवती, विद्यावती, प्रमिला, ऊषादेवी, सूरज, दयाशंकर, हरीशचंद्र, छत्रपाल, सुंदरलाल और गणेश आदि लोग मौजूद थे।