{"_id":"6a723a7ab8f19b262d0fafdb","slug":"shiva-devotees-set-off-for-pilibhit-carrying-an-11-foot-long-kanwar-and-151-liters-of-gangajal-badaun-news-c-123-1-bdn1037-170076-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 11 फुट लंबी कांवड़ व 151 लीटर गंगाजल लेकर पीलीभीत रवाना हुए शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 11 फुट लंबी कांवड़ व 151 लीटर गंगाजल लेकर पीलीभीत रवाना हुए शिवभक्त
Wed, 05 Aug 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सात सगे भाई बरेली जल लेकर जाते हुए। संवाद
बदायूं। सावन में कछला गंगा घाट पर मंगलवार को सुबह से शाम तक लगभग 2000 श्रद्धालु गंगाजल भरने पहुंचे। इनमें अधिकांश पीलीभीत के शिवभक्त शामिल थे। पीलीभीत से आई 56 लोगों की टोली कछला से रवाना हुई। टोली 11 फुट लंबी कांवड़ में 151 लीटर गंगाजल और दो शिवलिंग लेकर जा रही है। कांवड़ को आठ लोग बारी-बारी से कंधे पर उठा रहे हैं। टोली में आनंद त्रिपाठी, भूदेव त्रिपाठी, नीरज, अरुण आदि शामिल हैं। टोली के 11 सदस्य नंगे पैर और नियम-निष्ठा के साथ केवल फलाहार कर रहे हैं। शेष लोगों के लिए सुबह ब्रेड-पकोड़ा, सूजी का हलवा और दोपहर में सब्जी-पूड़ी की व्यवस्था है। यह लोग पांच किलोमीटर पर एक घंटे का विश्राम भी कर रहे हैं। टोली सोमवार को पीलीभीत पहुंचकर जलाभिषेक करेगी।
-- -- -
दूसरे रविवार पर रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद
सावन के दूसरे रविवार को लेकर कछला गंगाघाट के दुकानदारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले सोमवार को ही तीन लाख श्रद्धालु गंगाजल भरने पहुंच चुके हैं। ऐसे में दूसरे रविवार को रिकॉर्ड तोड़ भीड़ की संभावना जताई है। दुकानदार कपड़े, प्लास्टिक की केन, माला, इलायची दाना समेत पूजा सामग्री का स्टॉक करने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सावन में दूसरा और तीसरा रविवार सबसे ज्यादा भीड़ वाला होता है, इसलिए पूरा स्टॉक इन्हीं दो दिनों के लिए किया जाता है। वहीं आखिरी चौथा रविवार रक्षाबंधन के कारण फीका रहता है। उस दिन भीड़ न के बराबर होती है।
--
सात सगे भाई 71 लीटर गंगाजल लेकर कछला से बरेली रवाना
फोटो- 27
सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए कछला गंगाघाट से बरेली के लिए सात सगे भाइयों की टोली रवाना हुई। टोली 71 लीटर गंगाजल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर बरेली में जलाभिषेक करेगी। टोली में तोताराम, राजपाल, विजय, संतोष, रमेश, कृष्णपाल समेत सात लोग शामिल हैं। एक व्यक्ति 500 मीटर तक 71 लीटर की कांवड़ अकेले उठाकर चल रहा है। यह लोग मंगलवार को निकले थे और छठे दिन सोमवार को बरेली पहुंचेंगे।