फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shikha Patel became the station head for a day

Budaun News: एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनीं शिखा पटेल

Wed, 08 Oct 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shikha Patel became the station head for a day
सिविल लाइंस थाने में ​शिकायतें सुनती ​शिखा पटेल व मौजूद इंस्पेक्टर मनोज कुंमार । स्रोत: पुलिस
बदायूं। शिखा पटेल को एक दिन के लिए मंगलवार को सिविल लाइंस थाने का अध्यक्ष बनाया गया। वह शहर के मोहल्ला नगला शर्की की रहने वाली हैं और बीआरबी इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। उन्होंने थाने पर आने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण भी कराया।
विज्ञापन


शिखा पटेल से थाने के दैनिक कार्यों का संपादन कराया गया। थाने में आने वाली शिकायतों की सुनवाई की गई और निवारण की प्रक्रिया कराई। मिशन शक्ति फेज 5.0 की उद्देश्य मूलक गतिविधियों एवं महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा कराई गई और महिला सुरक्षा उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया।
विज्ञापन

छात्रा को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने में पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई, निस्तारण की प्रक्रिया और जनसहभागिता की भूमिका से अवगत कराया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 5.0 का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस प्रकार के नवाचार कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना सहित थाना स्तर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed