फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sher Singh from Badaun, a member of a gang issuing fake disability certificates, has also been arrested.

Budaun News: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह में शामिल बदायूं का शेर सिंह भी गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sher Singh from Badaun, a member of a gang issuing fake disability certificates, has also been arrested.
बदायूं। दिल्ली में दाखिले के लिए फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में यहां सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे शेर सिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके अलावा आठ अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है। आरोपियों पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र तैयार कराने और इस काम में मिलीभगत करने का आरोप है।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने बदायूं के सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की थी। इस दौरान दिव्यांग बोर्ड के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान दिव्यांग बोर्ड में बाबू के पद पर तैनात रहे शेर सिंह सोलंकी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि ये गिरोह फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों को जेबीटी, बीटेक और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में दिव्यांग श्रेणी के तहत दाखिला दिलाने में मदद करता था। इसके लिए प्रति प्रमाणपत्र 20 से 30 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीएमओ कार्यालय के बाबू की गिरफ्तारी के बाद इससे जुड़े अन्य बाबुओं में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed