Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sheetla Mata's procession was taken out with great pomp in Ujjaini

Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकाली शीतला माता की शोभायात्रा

Thu, 12 Mar 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sheetla Mata's procession was taken out with great pomp in Ujjaini
उझानी में धूमधाम से निकली शीतला माता की शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संववाद - फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
उझानी। नगर में बुधवार शाम शीतला माता की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों और कलाकारों के प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

अहीरटोला मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य किलाखेड़ा और साहूकारा मोहल्ला होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। शोभायात्रा में शीतला माता की आकर्षक झांकी के साथ बच्चों की ओर से प्रस्तुत विभिन्न झांकियां भी शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान काली अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुख्य बाजार और घंटाघर चौराहे पर दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में शीतला माता मंदिर के पुरोहित शिवसनेही मिश्रा, शिवगोपाल मिश्रा, लवी मिश्रा, मनु मिश्रा, माधव मिश्रा, प्रभाकांत मिश्रा, प्रमोद माहेश्वरी, राकेश सराफ, आदि मौजूद रहे।

उझानी में धूमधाम से निकली शीतला माता की शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संववाद

उझानी में धूमधाम से निकली शीतला माता की शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संववाद- फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed