फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shakeel was depressed due to wife's death, committed suicide

Budaun News: पत्नी के जाने से अवसाद में था शकील, दे दी जान

Sun, 10 Mar 2024 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shakeel was depressed due to wife's death, committed suicide
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाला शकील अपनी पत्नी के जाने से अवसाद में था। वह चाहता था कि उसकी पत्नी हमेशा उसके साथ रहे लेकिन उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। उसके चक्कर में शकील पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। अभी उसके परिवार वालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैदो टोला निवासी शकील ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके परिवार वालों का कहना था कि शकील मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वर्ष 2013 में एक मोहल्ले की युवती से उसकी शादी हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के संबंध अच्छे नहीं रहे। उसकी पत्नी अक्सर बिना बताए चली जाती थी, जिससे शकील नाराज रहता था। इसके चलते शकील ने कुछ समय पहले अपने पेट में ब्लेड मारकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। तब परिवार वालों ने उसका उपचार कराया था।
विज्ञापन

अभी पांच दिन पहले उसकी पत्नी फिर से चली गई तो चली गई तो शकील को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने शुक्रवार सुबह विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार वालों ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। अगर कोई तहरीर आती है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed