{"_id":"b53e2a01c5d8612841656b06cb06c446","slug":"seven-officers-were-absent-in-tehsil-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में सात अधिकारी रहे गैरहाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में सात अधिकारी रहे गैरहाजिर
बिल्सी।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माह के पहले मंगलवार को सभागार में आयोजित हुए तहसील दिवस में एसडीएम विधान जायसवाल ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 25 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें से मौके पर पांच का निराकरण हो सका। बाकी शिकायती पत्रों को निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपे दिए गए हैं।
ज्यादातर शिकायतें सूखा राहत सहायता धनराशि के वितरण, चकबंदी, जल निगम, बिजली, लोक निर्माण, पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। करीब 11 बजे एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें जेई उघैती नेम कुमार, जेई इस्लामनगर प्रमोद कुमार, एई नलकूप खंड द्वितीय विकास दिवाकर, जेई लघु सिंचाई अरविंद कुमार एवं जेई नगर पालिका परिषद बिल्सी इंद्रजीत सिंह समेत सात अधिकारी गैरहाजिर मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
इस मौके पर तहसीलदार बालकराम यादव, पूर्ति निरीक्षक राहुलदीप गुप्ता, सीओ जगदीश चंद्र सिंह, एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह, एसओ नरेंद्र सिंह यादव, रामलखन सिंह यादव, नरेश पाल सिंह, किशनलाल, अंबरीश गुप्ता, ओमपाल सिंह, अशोक कुमार, कुशलपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दातागंज में आईं 30 शिकायतें
एमएलसी चुनाव के दौरान पड़े तहसील दिवस में डीएम नहीं पहुंच सके। यहां एसडीएम ओपी तिवारी ने जन शिकायतों को निस्तारण किया। 30 शिकायतें आईं, इनमें अधिकतर बिजली के बिल अधिक आने और जमीन से संबंधित थीं।