फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven lakh rupees were fraudulently taken to repay the loan, a case was registered.

Budaun News: लोन चुकाने के लिए धोखे से ले लिए सात लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees were fraudulently taken to repay the loan, a case was registered.
बदायूं। ट्रक पर लोन का कर्जा चुकाने के नाम पर साथी चालक से सात लाख रुपये बतौर उधार लेने के बाद नहीं लौटाए। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया। आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बिनावर थाना क्षेत्र के गांव इकरामनगर गौटिया निवासी मोहम्मद जीलानी ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके साथ जाहिद अली भी ट्रक चलाता है। जाहिद अली के पास दो ट्रक हैं, जिसमें से एक ट्रक पर लोन चल रहा था, जिसका लोन चुकता करने के लिए जाहिद ने विश्वास में लेकर सात लाख रुपये उधार ले लिए।
विज्ञापन

जान-पहचान के चलते बिना किसी लिखत-पढ़त के रुपये दे दिए। जाहिद ने उनको सात लाख रुपये का एक चेक दे दिया था। उसने कहा था कि यह लोन देकर अपनी गाड़ी पर दोबारा लोन कराकर तुम्हारा पैसा वापस कर देगा। जब-जब जाहिद से अपने पैसे का तकादा किया तो जाहिद अली टाल-मटोल कर देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूर होकर 28 अक्तूबर को जाहिद अली के घर जा रहा था, तभी रास्ते में थाना सिविल लाइंस बीआरबी स्कूल से पहले जाहिद अली और उसका बेटा मिले तो उसने अपने रुपये मांगे। जाहिद व साहिद दोनों ने मिलकर पहले गाली-गलौज की। बाद में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed