फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven day Veda Katha begins at Prajna Yagna Mandir

Budaun News: प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में सात दिवसीय वेद कथा शुरू

Thu, 28 Aug 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Seven day Veda Katha begins at Prajna Yagna Mandir
वेद कथा सुनाते आचार्य संजीव रुप। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज की ओर से सात दिवसीय वेद कथा का शुभारंभ किया गया। पहले दिन आचार्य संजीव रूप ने कहा कि वेद भगवान की वाणी है, जो आदि सृष्टि में हम सबको प्राप्त हुई। भगवान ने इस दुनिया को बनाया और फिर इस दुनिया में कैसे रहना है। उस ज्ञान को वेद कहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेद का एक और अर्थ है विचार। जो भी काम करें विचार पूर्वक करें। कई बार हम वर्तमान में लाभ देख लेते हैं, किंतु भविष्य की हानि हमें दिखाई नहीं देती। आचार्य ने कहा परमात्मा हमें कभी भी गलत काम की शिक्षा नहीं देता। इससे पूर्व भजन गायक प्रश्रय आर्य, मास्टर रामसेवक, अशोक पाल सिंह, कौशिकी आर्य, कमलेश कुमारी, तृप्ति शास्त्री ने भजन प्रस्तुत किए। कथा का शुभारंभ अनुज कुमार सिंह कठेरिया तथा डॉ. बद्री प्रसाद आर्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर बद्री प्रसाद आर्य, राकेश आर्य, विशेष आर्य, जयप्रकाश आर्य, नेमपाल कोहली, अवनेश पाल सिंह, सरोज देवी, गुड्डू देवी, दुर्वेश कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed