{"_id":"60c8f7998ebc3e32bc4e94a5","slug":"set-up-camps-in-bank-villages-make-farmers-aware-and-do-crop-insurance-badaun-news-bly449926435","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गांवों में लगाए कैंप, किसानों को जागरूक कर करें फसल बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक गांवों में लगाए कैंप, किसानों को जागरूक कर करें फसल बीमा
विज्ञापन
बदायूं। फसलों के नुकसान से किसानों को हो रहे घाटे को दूर करने के लिए डीएम ने पहल की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड अवश्य बनाया जाए। इसके लिए गांव में बैंकें कैंप भी लगाएं। इच्छुक किसान किसी हालत में छूटने न पाएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत केसीसी धारकों का सर्वे कर कटौती की जाए।
मंगलवार को डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में बैंकर्स, जिला समन्वयक और फसल बीमा कंपनी के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। डीएम ने बैंकर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपके यहां जो भी एक्टिव केसीसी खाते हैं, उन सभी का फसल बीमा खरीफ सीजन में करें। जितने भी केसीसी खाते एक्टिव हैं। उन सभी खातों का भी फसल बीमा करें। अब तक फसल बीमा की स्थिति शून्य होने पर उन्होंने बैंकर्स पर नाराजगी जताई। जल्द से जल्द प्रगति में सुधार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बैंकर्स को ऋणी कृषकों का बीमा करने को आदेशित किया।
बीमा कंपनी को स्पष्ट आदेश दिया कि जो भी गैर ऋणी कृषक हैं, उनका गांव-गांव कैंप लगाकर बीमा किया जाए। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ दिलाने के लिए उनका बीमा किया जाए। बैठक में उप निदेशक कृषि रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, एलडीएम परमजीत सिंह मौजूद रहे।