फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   seez naala cause of jalbharav

बंद नाले से मोहल्लों में जलभराव

Sat, 03 Jan 2015 08:18 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 03 Jan 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
 शहर में नई सराय नाला बंद कर दिए जाने के बाद रात में हुई बारिश कई मोहल्लों और सड़कों पर आफत बन गई। लोगों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा। वहीं मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर जाने के कारण बच्चे और महिलाएं घर से निकलने तक में कतराती रहीं। यही नहीं बाबूराम मार्केट, रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डे पर जलभराव और कीचड़ के कारण दुकानदारों, ग्राहकों और यात्रियों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

यहां बता दें कि कुछ लोगों द्वारा नई सराय में नाला बंद कर दिए जाने के बाद जलभराव होना शुरू हुआ तो मोहल्लों के लोगों ने जहां अधिकारियों से बात की, वहीं हाईवे पर प्रदर्शन भी किया। इस प्रकरण में कोतवाल ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। दोपहर तक कई इलाकों में पानी भरा रहा।
विज्ञापन


शहर के चोक नाले हैं मुसीबत
शहर के सभी प्रमुख नाले भरे हुए हैं। उनकी गंदगी साफ न होने से पानी की निकासी तक नहीं हो पा रही है। बरसात के दिनों में तो जलभराव यहां मुसीबत का पर्याय बनता ही है। शीतकाल में हुई हल्की बारिश से भी लोग जलभराव को झेलने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव के कारण इन स्थानों पर बननी रही समस्या-
0 बाबूराम मार्केट
0 कश्मीरी चौक से गांधी ग्राउंड के मंदिर के बीच
0 पनबड़िया बिजलीघर रोड
0 मोहल्ला शहबाजपुर, पटियाली सराय

बस अड्डों पर रहा जलभराव और कीचड़
रात में बारिश के कारण रोडवेज पर बने गड्ढे में पानी भर गया। जो तालाब की तरह दिखाई पड़ा। रोडवेज के बाहर कीचड़ और दलदल रही। वहीं पास ही में प्राइवेट बस स्टैंड पर भी कीचड़ से लोगों को निकलना दूभर रहा। जहां तहां सड़कों पर फैला कूड़ा में बारिश के बाद बदबू उठने से दुकानदार परेशान रहे।


शहर में पानी निकासी के लिए नालों की निगरानी कराई जा रही है। नागरिकों की दिक्कतें दूर करने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। अगर, कोई नाला बंद है, उसे खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।- अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम/प्रशासक, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed