फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seeing the half-baked preparations, the minister got angry and asked the DM to suspend the CVO.

Budaun News: आधी-अधूरी तैयारियां देख चढ़ा मंत्री का पारा, डीएम से कहा सीवीओ को निलंबित कराएं

Wed, 13 Mar 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seeing the half-baked preparations, the minister got angry and asked the DM to suspend the CVO.
बदायूं। म्याऊं विकास खंड के गांव नवीगंज में बुधवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशु चिकित्सालय का शिलान्यास किया। इसके बाद आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शिलान्यास कराने पर सीवीओ डॉ. मोहर सिंह को निलंबित कराने के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश डीएम को दिए।
विज्ञापन

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह अपने काफिले के साथ पशु चिकित्सालय नवीगंज के नए भवन की आधारशिला जा रहे थे। नवीगंज पहुंचने से पहले उनके वाहनों के काफिले के आगे अचानक छुटटा पशु आ गए। इसके बाद वह शिलान्यास करने पहुंचे तो आयोजन स्थल पर भूमि पूजन के लिए न तो पुरोहित की व्यवस्था थी न ही भूमि पूजन के लिए जगह चिह्नित की गई थी। यह देख मंत्री ने डीएम मनोज कुमार फोन लगा दिया और कहा कि सीवीओ लापरवाह हैं, इसको निलंबित कराएं। वहीं सीडीओ से कहा कि सड़कों पर गोवंश धूम रहे हैं इसमें म्यांऊ के बीडीओ मनीष कुमार वर्मा की लापरवाही है। उनका स्पष्टीकरण लेकर शासन को भेजा जाए।
विज्ञापन


जब मंत्री का पारा चढ़ा तो सांसद और भाजपा नेताओंं को करना पड़ा आग्रह

आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप व कई भाजपा नेता आयोजन स्थल पर थे। जब मंत्री आधी-अधूरी तैयारियों को देखकर मंत्री का पारा चढ़ा तो सांसद और भाजपा नेताओं ने मंत्री से आग्रह किया और इसके बाद शिलान्यास हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण लेकर भेजा जाएगा। सीवीओ के निलंबन की संस्तुति के साथ शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।- मनोज कुमार, डीएम

69 लाख की लागत से बनेगा पशु चिकित्सालय
विकासखंड म्याऊं के गांव नवीगंज में 69.11 लाख रुपए की लागत पशु चिकित्सालय तैयार होगा। शासन से 34.55 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बखान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह, एसडीएम दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. मोहर सिंह सहित ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed