फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seeing the anger of the villagers, the team went to check

Budaun News: ग्रामीणों का आक्रोश देखकर भागी चेकिंग को गई टीम

Wed, 19 Jul 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Seeing the anger of the villagers, the team went to check
ओरछी। गांव खेड़ादास में चेकिंग को गई टीम को ग्रामीणों का आक्रोश देखकर भागना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और बिजली न आने की शिकायत की। मंगलवार को विभाग की टीम गांव खेड़ादास पहुंची। गांव में कई दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इससे गांव वालों में आक्रोश है। जब उन्हें गांव में पावर कारपोरेशन की टीम आने का पता चला तो ग्रामीण एकत्र हो गए और टीम को घेर लिया। गांव वालों का कहना था कि एक तो उन्हें बिजली नहीं दी जा रही है, ऊपर से चोरी का आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है। कुछ लोगो ने संविदा लाइनमैनों पर रिश्वत का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर टीम उल्टे पांव लौट आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed