{"_id":"687d486f419dd2fc900b1296","slug":"seeing-a-drone-flying-at-night-in-bagran-village-sleep-was-disturbed-villagers-were-in-panic-badaun-news-c-4-bly1052-686425-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बगरैन गांव में रात को ड्रोन उड़ते देख उड़ी नींद, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बगरैन गांव में रात को ड्रोन उड़ते देख उड़ी नींद, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
बगरैन में ड्रोन की जानकरी देते लोग। संवाद
बदायूं। पड़ोसी जनपद मुरादाबाद के बाद अब बदायूं के गांव बगरैन में ड्रोन ने दहशत फैला दी है। पहली बार रात 11 बजे एक साथ छह ड्रोन उड़ाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इन्हें कौन उड़ा रहा है और इसके पीछे क्या मकसद है, इस बारे में पुलिस अभी कुछ पता नहीं लगा पाई है। हालांकि चर्चा यही है कि चोरी के मकसद से कुछ पता लगाने के लिए ड्रोन का सहारा लिया गया।
तहसील बिसौली क्षेत्र के गांव बगरैन में रहने वाले लोग दहशत मे आ गए हैं। पहले ही चोरी की घटनाओं की वजह से लोग रात में सो नहीं पाते हैं। अब ड्रोन नई मुसीबत बनकर सामने आया है। ड्रोन उड़ने का यह मामला सबसे पहले अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में सामने आया था, उसके बाद मुरादाबाद के कई इलाकों में इन्हें देखा गया। शनिवार की रात को बगरैन के लोगों ने ड्रोन देखकर शोर मचा दिया। लोगों का कहना है कि ड्रोन बदमाशों ने उड़ाए थे या किसी और ने, अब तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है।
रात में ड्रोन उड़ने की घटना के बाद ग्रामीणों उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ड्रोन लापता हो गए। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ तलाश किया लेकिन ड्रोन नहीं दिखे। पुलिस के जाने के बाद भी करीब एक घंटे तक लोग सड़क पर रहे। लोगों की कई घंटे सड़कों पर ही बीते।
विज्ञापन
-- -- -- -
बगरैन के लोग बोले- मामला हल्के में ले रही पुलिस
फोटो-25
एक घंटे तक दिखाई दिए ड्रोन
रात करीब 11 बजे अचानक छतों से कुछ ही ऊंचाई पर करीब छह ड्रोन दिखाई दिए। करीब एक घंटे तक लोगों को यह ड्रोन दिखाई दिए लेकिन उसके बाद अचानक गायब हो गए। -नवनीत सुमन
फोटो-24
एक घंटे के बाद पहुंची पुलिस
पुलिस को सूचना दी गई लेकिन एक घंटे बाद दो सिपाही पहुंचे, इधर, उधर देखकर वापस लौट गए। जबकि ग्रामीण पूरी रात दहशत में जागते रहे। पुलिस की लापरवाही से लोगों में रोष है। -बॉबी शाह
फोटो-23
ड्रोन की लाइट से दहशत
अचानक तेज आवाज के साथ ड्रोन दिखाई दिए। लाल-पीली रोशनी जल बुझ रही थी। ये ड्रोन कहां से चलाए गए और इनके चलाने के पीछे क्या मकसद रहा, इसे लेकर लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। -गुड्डू
फोटो-22
पुलिस ने दिन में नहीं ली सुध
-रात में सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस खानापूरी कर लौट गई। रविवार दिन भर गांव में चर्चा होती रही। लोगों में दहशत दिखी, लेकिन पुलिस ने चौकी से हिलकर गांव तक जाने की जहमत नहीं की। -इफाकत अली
कोट -
रात में सूचना मिली थी कि ड्रोन को उड़ाया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की थी, लेकिन कुछ नहीं मिला। वीडियो में भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि ये ड्रोन थे या कुछ और। मामले की जांच कराई जा रही है।- जितेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर वजीरगंज