{"_id":"594d24aa4f1c1bf45c8b467d","slug":"secret-navaratri-starting-from-today-will-be-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्त नवरात्रि आज से प्रारंभ, पूजन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्त नवरात्रि आज से प्रारंभ, पूजन होगा
बदायूं।
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गुप्त नवरात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी निखार संस्था की संचालिका तथा मां भगवती की साधिका रजनी मिश्रा ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शनिवार से प्रारंभ हो रहे गुप्त नवरात्र पर पूजा-अर्चना की विधि बताई। उन्होंने कि कि प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जाएगा।
उन्होंने गुप्त नवरात्रि का महत्व बताते हुए कहा कि गुप्त नवरात्रों में माता के पूजन का फल और भी अधिक होता है। माता विश्राम की मुद्रा में होती हैं और भक्तों की मुराद पूरी करती हैं। हमें नौ दिन माता का पूजन, ध्यान और हवन करना चाहिए। विविध रूपों की प्रतीक माता के रूप में कन्या पूजन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नवें दिन माता सिद्धिदात्री का पूजना होता है। सांयकाल में पूजन से निवृत्त होकर माता के मंगल गीत गाए जाएंगे। इस मौके पर मनु प्रिया, प्रियांगी मिश्रा, ज्योति गुप्ता, रश्मी, दीप्ति शर्मा, भावना, प्रिया, ज्योति, आरती, सपना, श्वेता, तनु, कमलेश, एकता आदि मौजूद रहे।