फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Second merit list for Government College released; admissions to continue until the 24th.

Budaun News: राजकीय महाविद्यालय की दूसरी मेरिट जारी, 24 तक होंगे दाखिले

Sun, 21 Jun 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Second merit list for Government College released; admissions to continue until the 24th.
राजकीय डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिए लगी भीड़। स्रोत कॉलेज
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रथम मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश का दौर पूरा होने के बाद अब महाविद्यालय प्रशासन ने दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थी 22 से 24 जून तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए की 506 उपलब्ध सीटों में से अब तक 349 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। वहीं, बीएससी जीव विज्ञान वर्ग की 88 सीटों में 62 और बीएससी गणित वर्ग की 88 सीटों में 55 सीटें भर चुकी हैं। प्रथम मेरिट सूची के अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बीए में अनारक्षित वर्ग के लिए 59.2 प्रतिशत, अनारक्षित महिला 54 प्रतिशत, ओबीसी 55.8 प्रतिशत, ओबीसी महिला 52.6 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 47.4 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति महिला वर्ग में 40.2 प्रतिशत तक के अभ्यर्थी प्रवेश के पात्र होंगे। बीएससी जीव विज्ञान वर्ग में सामान्य वर्ग के लिए 71.6 प्रतिशत, सामान्य महिला 70 प्रतिशत, ओबीसी 69.6 प्रतिशत, ओबीसी महिला 69.4 प्रतिशत तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 63 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम में सीटें उपलब्ध होने के कारण सभी आवेदकों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि काउंसलिंग प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के बाद उसी दिन ऑनलाइन शुल्क जमा कर उसकी रसीद महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed