फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seal of dead bodies will be opened in front of family members before post mortem

Budaun News: पोस्टमार्टम से पहले परिवार वालों के सामने खोली जाएगी शवों की सील

Wed, 20 Dec 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seal of dead bodies will be opened in front of family members before post mortem
मृतक के शव को देखकर पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकलते परिवार वाले। संवाद
बदायूं। महिला के शव से आंखें गायब होने के बाद जिले में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब पोस्टमार्टम से पहले शवों की सील परिजनों और पुलिसकर्मी की मौजूदगी में खोली जाएगी। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से संतुष्टि और स्वीकृति का पत्र भी साइन कराया जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर जब से महिला के शव से आंखें गायब होने का मामला सामने आया है, तब से पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी डरे हुए हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम से पहले मोबाइल पर शव खोलने का वीडियो बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में दो दिन पहले तो एक डॉक्टर ने बिना वीडियोग्राफी के शव का पोस्टमार्टम करने से ही इन्कार कर दिया था। तब शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए दो परिवारों को 7000 रुपये खर्च करने पड़े थे। वीडियोग्राफर आने के बाद ही डॉक्टर ने शव का पोस्टमार्टम किया था। मामले की जानकारी पाकर सोमवार को प्रभारी सीएमओ डॉ.अब्दुल सलाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे और व्यवस्थाओं को देखा था।
विज्ञापन




इसी क्रम में अब प्रभारी सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि किस शव के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाए, इसका निर्णय संबंधित पुलिस लेगी लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर अपनी और परिवार वालों की संतुष्टि के लिए पहले अपने मोबाइल से वीडियो बना सकते हैं। इसके अलावा शव की सील खोलने से पहले और पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों और संबंधित पुलिस को बुलाया जाएगा। उन्हें पोस्टमार्टम से पहले और बाद की स्थिति दिखाई जाएगी। इस दौरान परिवार वालों को मौखिक या लिखित में संतुष्टि प्रमाण पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



अब 12-12 घंटे ड्यूटी करेंगे फार्मासिस्ट व कर्मचारी

पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्टों और कर्मचारियों ने अपने हिसाब से ड्यूटी करने का रोस्टर बना रखा था। वह एक दिन छोड़कर एक दिन ड्यूटी कर रहे थे। इससे एक महीने में केवल 15 दिन ड्यूटी करते थे। अब प्रभारी सीएमओ ने उन्हें 12-12 घंटे के हिसाब से ड्यूटी करने का आदेश दिया है। पोस्टमार्टम हाउस का एक फार्मासिस्ट 12 घंटे ड्यूटी करेगा। उसके बाद दूसरे फार्मासिस्ट की ड्यूटी रहेगी, जिससे पोस्टमार्टम हाउस खाली नहीं रहेगा।



-

डॉक्टरों की जमानत पर आज होगी सुनवाई



महिला के शव से आंखें गायब होने के मामले में जेल भेजे गए डॉॅ. मोहम्मद उवैस और डॉ. मोहम्मद आरिफ हुसैन की जमानत पर मंगलवार को ईसी कोर्ट विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान सिविल लाइंस पुलिस ने केस डायरी जमा करने के लिए एक दिन का समय मांगा। इससे न्यायालय ने बुधवार की तारीख लगा दी है। केस डायरी आने के बाद बुधवार को दोनों डॉक्टरों की जमानत अर्जी के संबंध में सुनवाई होगी। संवाद

-
जब से पोस्टमार्टम हाउस पर महिला के शव से आंखें गायब होने का मामला सामने आया है। तब से कई डॉक्टर वीडियोग्राफी कराने की मांग कर चुके हैं। कौन से शव के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी, यह संबंधित पुलिस तय करेगी लेकिन शव की सील खोलने से पहले पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद डॉक्टर परिवार वालों को शव दिखाएंगे। फिर उनसे संतुष्टि प्रमाण पत्र लेंगे। - डॉ. अब्दुल सलाम, प्रभारी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed