फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM did not find the saplings planted in Garhauli

Budaun News: एसडीएम को नहीं मिले गढ़ौली में लगाए गए पौधे

Sat, 14 Oct 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 14 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
SDM did not find the saplings planted in Garhauli
गांव गढ़ौली में लगाए गए छह पौधों की जांच करते एसडीएम प्रवर्नन शर्मा। संवाद
बिल्सी। ग्राम सभा गढ़ौली में डेढ़ माह पहले लगाए गए छह हजार पौधे में से निरीक्षण में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को मौके पर एक भी पौधा जीवित नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी करते हुए ग्राम निधि के दुरुपयोग के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार पर्यावरण को शुद्ध बनाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हर साल पौधों किया जाता है। ऐसे में अंबियापुर विकास क्षेत्र में प्रधान, सचिव ने भी पौधरोपण के नाम पर रुपये निकाले थे। अगस्त में दबंगों से ग्राम सभा के ढाका की 60 बीघा भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराते हुए छह हजार से अधिक पौधों को इस भूमि पर लगवाया था। एसडीएम प्रवर्धन शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गांव गढ़ौली पहुंचे। जब बीते दिन मौके पर जाकर इस भूमि का निरीक्षण किया गया, तो वहां एक भी पौधा जीवित नहीं मिला। इस पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने उक्त ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव को नोटिस जारी करते हुए ग्राम निधि के दुरुपयोग के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम ने बताया अन्य ग्राम पंचायतों में लगाए गए पौधों का भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed