{"_id":"5ea8656b8ebc3e904a748f2d","slug":"scuffle-doctor-and-compounder-arrested-badaun-news-bly4041436149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह झोलाछाप डॉक्टर और चार कंपाउंडर गिरफ्तार, क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह झोलाछाप डॉक्टर और चार कंपाउंडर गिरफ्तार, क्लीनिक सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ कादरचौक। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को कादरचौक क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में छापा मारा। इस दौरान छह झोलाछाप क्लीनिक चलाते मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के क्लीनिक सील कर दिए गए। उनके क्लीनिक में काम करने वाले कंपाउंडर भी पकड़े गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ सर्वेंद्र सिंह, एमओआईसी अवधेश राठौर, सेक्टर मजिस्ट्रेट रामजन्म सिंह और एसओ इंद्रेश कुमार ने मंगलवार दोपहर झोलाछाप के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। सभी अफसर पहले असरासी गांव पहुंचे। वहां सकरी कासिमपुर निवासी झोलाछाप आलोक कुमार क्लीनिक चलाता मिला। उसकी दुकान पर काम करने वाला दिनेश कुमार भी पकड़ा गया। इसके बाद अधिकारी इस्माइलपुर गांव पहुंचे। वहां कबूलपुरा निवासी अब्दुल नसीम खां क्लीनिक चलाता मिला। उसकी दुकान पर इस्माइलपुर का हरप्रसाद बतौर कंपाउंडर काम कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कुढ़ा शाहपुर गांव में छापा मारा। वहां कासगंज जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी सतीश कुमार और अनूप कुमार अलग-अलग क्लीनिक चलाते मिले। सतीश कुमार की दुकान पर अनुराग और मुलायम सिंह कंपाउंडर के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि कुछ दवाइयां बरामद कर दोनों के क्लीनिक सील कर दिए। उधर, खिरिया बाकरपुर गांव में ककोड़ा निवासी राघवेंद्र और अय्यूब खां घर में क्लीनिक चलाते मिले। पुलिस ने उनके भी क्लीनिक सील कर दिए हैं। बताते हैं कि छापा के दौरान किसी झोलाछाप को भागने का मौका नहीं मिला।
फिलहाल थाना पुलिस ने एमओआईसी अवधेश राठौर की तहरीर पर छह झोलाछाप और उनकी दुकान पर काम करने वाले चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देर शाम तक सभी पुलिस हिरासत में रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को कादरचौक इलाके के कई गांवों में छापा मारा गया। इस दौरान छह झोलाछाप और उनकी दुकान पर काम करने वाले चार लोग पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। - सर्वेद्र सिंह, सीओ उझानी