फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Screening of children was not done in Salarpur block, the battle against malnutrition is dying down

Budaun News: सलारपुर ब्लॉक में नहीं हुई बच्चों की स्क्रीनिंग, दम तोड़ रही कुपोषण की जंग

Thu, 19 Jun 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Screening of children was not done in Salarpur block, the battle against malnutrition is dying down
उझानी के श्रीनारायणगंज में बच्चों से जानकारी लेती स्वास्थ्य टीम। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। कुपोषण की जंग जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। मई सलारपुर ब्लॉक में एक भी बच्चा कुपोषित नहीं मिला। इसके अलावा दातागंज ब्लॉक में मात्र एक ही बच्चा स्वास्थ्य विभाग की टीम ढूंढ पाई है। ऐसे में कुपोषित बच्चे चिह्नित नहीं हो पा रहे और उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा। जिम्मेदार भी ठीक तरह से निगरानी नहीं कर रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ई-कवच पोर्टल के अनुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने मई में जिले के 15 ब्लॉक में पांच वर्ष से कम उम्र के सिर्फ 1032 बच्चों की स्कीनिंग की है। सलारपुर ब्लॉक में एक भी बच्चे की स्क्रीनिंग नहीं हुई। दातागंज ब्लॉक में टीम ने एक ही बच्चे की स्क्रीनिंग की। उसमें कुपोषण नहीं पाया गया। जगत ब्लॉक में सबसे ज्यादा 633 बच्चों की स्कीनिंग हुई। इसमें से 173 बच्चों में कुपोषण मिला है। जिले भर में 321 बच्चों में कुपोषण मिला है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा व डिप्टी सीएमओ डॉ. सनोज मिश्रा का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं।
विज्ञापन

----

टीम के ऊपर हर माह खर्च होता 50 लाख से ज्यादा
जिले भर की आरबीएसके टीम, एएनएम और सीएचओ सहित अन्य स्टाफ शामिल है। इन सभी के ऊपर वेतन से लेकर उनके आवागमन के लिए लगे वाहन व दवा में 50 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आ रहा है। इतना खर्च होने बाद जिम्मेदार निगरानी नहीं कर रहे, इस वजह से कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने की कार्रवाई बेहद धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ब्लॉकों की स्थिति
ब्लॉक स्क्रीनिंग मिला कुपोषण
अंबियापुर 18 02
आसफपुर 10 01
बिसौली 08 01

बदायूं 82 38
दहगवां 03 01
दातागंज 01 00

इस्लामनगर 15 06
जगत 633 173
म्याऊं 14 14
कादरचौक 26 23
सहसवान 82 20

सलारपुर 00 00
समरेर 04 01
उझानी 67 24
उसावां 127 15

वजीरगंज 03 02
कुल 1093 321
--
ई-कवच पोर्टल के अनुसार आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed