फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scorched by 42-degree heat, people were seen looking for shade.

Budaun News: 42 डिग्री तापमान ने झुलसाया, छांव तलाशते दिखे लोग

Thu, 25 Jun 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 25 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Scorched by 42-degree heat, people were seen looking for shade.
धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह से मुंह ढककर जाती महिला। संवाद
बदायूं। भीषण गर्मी ने बृहस्पतिवार को दिनभर लोगों को बेहाल किया। चार दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम भी 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के समय हो रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि घरों के भीतर भी राहत नहीं मिल रही है। वहीं, बाजार में निकले लोग पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। जो लोग सड़क पर निकले तो वे सिर पर गमछा बांध व छाता लेकर निकले। उमस के कारण लोगों के शरीर से लगातार पसीना बहता रहा। गर्म हवाओं के थपेड़े की वजह से लोगों को और परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों, रिक्शा चालकों, फेरी वालों और खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों को हुई।
विज्ञापन

बुधवार की रात भी गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान अधिक रहने के कारण लोग ठीक से सो नहीं पाए। कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक-दो दिन आसमान साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा। हालांकि उसके दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह से मुंह ढककर जाती महिला। संवाद

धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह से मुंह ढककर जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed