{"_id":"43adda2a99403861b1290cc3d2c23ebf","slug":"scope-bsa-office-intern-selected-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु चयनित अभ्यर्थियों ने घेरा बीएसए दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु चयनित अभ्यर्थियों ने घेरा बीएसए दफ्तर
बदायूं
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के तहत चयनित हुए अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को नाराजगी जताई। नियुक्ति पत्र न दिए जाने से खिन्न अभ्यर्थियों ने बीएसए दफ्तर घेरते हुए हंगामा भी काटा। बोले, और जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा देर की गई है, जिससे खासकर दूरदराज से आने वाली महिलाओें को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष अभ्यर्थी पूरे दिन बेसिक दफ्तर और डायट के चक्कर काटते रहे।
गौरतलब है कि पहले चरण के बाद जिले में टीईटी मेरिट की प्रक्रिया को बढ़ाते हुए तय तिथि से करीब छह दिन बाद दूसरे चरण की मेरिट जारी कर चस्पा की गई। इसके बाद सूची को अनुमोदन के लिए भेज दिया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि अनुमोदन बुधवार तक हो जाएगा लेकिन नहीं हो सका। इधर, सूचना पर आसपास व दूरदराज जिलों से प्रशिक्षु चयनित अभ्यर्थियों की भीड़ लगना शुरू हो गई जो बृहस्पतिवार तक सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठी हो गई। चूंकि सूची दोपहर तक अनुमोदन होकर बीएसए दफ्तर पहुंची, लिहाजा बृहस्पतिवार को भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। विभागीय जानकारों की माने तो सूची बुधवार को अनुमोदित हो जाती पर प्रशासनिक स्तर से कई पेच लगाते हुए पिछली नियुक्तियों से संबंधित जानकारी मांग ली गई। जो देर रात तक तैयार कर भेजी गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को अनुमोदन हो सका। वहीं अभ्यर्थियों ने हंगामा काटते हुए सुस्त कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि वह जिले में दो दिन से हैं और रोज चक्कर काट रहे हैं। सुबह से दफ्तर पर जमे अभ्यर्थी डायट भी पहुंचे जहां से उन्हें बेसिक दफ्तर भेज दिया गया। कई चक्कर काटने के बाद भी कोई हल निकलता नहीं दिखा तो वह थकहार कर बेसिक दफ्तर में बैठे रहे। बताते हैं कि चयनित अभ्यर्थियों ने डायट पर चस्पा सूची को देखते हुए दीवारों पर पत्थर मारकर नाराजगी भी जाहिर की थी।
अनुमोदित हुई सूची, आज से बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र
बदायूं। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की अनुमोदित को गई सूची बृहस्पतिवार को अनुमोदित कर दी गई। शुक्रवार से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कराते दस्तावेज जमा करने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विभागीय लोगों ने बताया कि पहले पुरूषों को बुलाया गया है। इसके बाद महिलाओं की काउंसिलिंग कराने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज डायट संस्थान में काउंसिलिंग कराते हुए जमा किए जाएंगे।