फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scooty and tempo collide, CHO injured

Budaun News: स्कूटी और टेंपो की भिड़ंत, सीएचओ घायल

Sun, 12 Oct 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Scooty and tempo collide, CHO injured
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर शेखपुर चौराहे के निकट एक टेंपो और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इसमें स्कूटी सवार सीएचओ घायल हो गई। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे सीएचओ के पति से टेंपो चालक ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। इससे वह भी घायल हो गए। उनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। घायल सीएचओ ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में की है।
विज्ञापन

तहसील में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात हरिओम सिंह की पत्नी रजनी सिंह क्षेत्र के गांव हैवतपुर पर सीएचओ केंद्र पर तैनात है। शनिवार की सुबह वह अपनी स्कूटी से केंद्र पर जा रही थी। जैसे ही वह हाइवे पर स्थित शेखूपर चौराहे के पास पहुंची। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटी के साथ गिर गई और घायल हो गई। उन्होंने इसकी सूचना अपने पति लेखपाल हरिओम सिंह को दी। कुछ ही देर में वह घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने टेंपो चालक से इसकी जानकारी लेनी चाहिए तो वह उनके साथ मारपीट पर उतारु हो गया। जोश में आकर उसने हरिओम के सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह भी घायल हो गए। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसपर पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed