फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   school girl dies of suffocation due to gas geyser in bathroom in Bareilly

बाथरूम में दम घुटने से छात्रा की मौत: मां पर टूटा दुखों का पहाड़, पांच साल पहले पति.... अब बेटी ने साथ छोड़ा

Mon, 15 Jan 2024 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

छात्रा मेधा शर्मा बरेली के मानस्थली स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी। रविवार को वह बाथरूम ने नहाने गई थी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।  

विज्ञापन
school girl dies of suffocation due to gas geyser in bathroom in Bareilly
बेटी की मौत के बाद रोती-बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘हे भगवान, यह तूने क्या कर दिया। मेरा ही तुझसे क्या बैर है। पहले पति का साथ छुड़ा दिया और अब बेटी को भी छीन लिया। जब छीनना ही था तो इतना दिया ही क्यों था, मेरा तो जीवन ही वीरान कर दिया।‘ एक मां के मुख से बस यही शब्द निकल रहे थे। बेटी की मौत से बेसुध हुई मां की हालत देखकर हर कोई द्रवित हो उठ रहा था। नाते रिश्तेदार और आसपास के लोग उसे ढांढस बंधाने में लगे हुए थे।

विज्ञापन


छात्रा मेधा बरेली के मानस्थली स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी। उसकी मौत के बाद उसकी मां अंजलि पर दु:खों का पहाड़ ही टूट पड़ा। पांच वर्ष पहले उनके पति अरुण शर्मा की मौत हो गई। वह उस गम को अभी ठीक ढंग से भुला भी नहीं पाई थीं कि कुदरत ने उन्हें एक ओर ऐसा गम दे दिया, जिससे वह जिंदगी भर भुला नहीं सकेंगी। पति की मौत के बाद अंजलि ने बेटे और बेटी की परवरिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताई मौत की ये वजह: बाथरूम में नहा रही थी मेधा, दो घंटे तक नहीं आई बाहर; दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा को लगा गहरा सदमा 
उनके ससुर पंडित रामनिवास शर्मा ने परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी निभाई। रामनिवास के दो बेटे अरुण शर्मा और वरुण शर्मा थे। अरुण शर्मा की 2018 में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद उन्होंने दोनों बच्चों की परवरिश की। नाती सक्षम और नातिन मेधा से उन्हें बहुत ही प्रेम करते थे। अचानक हुए हादसे ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। वह बार-बार कह रहे थे कि पता नहीं उनके परिवार को किसी की नजर लग गई। 

देर शाम हुआ अंतिम संस्कार
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम परिजनों ने मेधा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।

बिसौली में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
बिसौली कस्बे में गीजर गैस से पहले भी हादसे हो चुके हैं। एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक महिला की इसी तरह मौत हो गई थी। बीते साल कस्बे के मोहल्ला गुलाब बाग निवासी 18 वर्षीय काम्या बाथरूम में स्नान करते समय बेहोश होकर गिर गई थी। उसका सिर बाथरूम के दरवाजे से जा लगा था, जिससे परिवार वालों ने उसे समय पर बाहर निकाल लिया था। निजी डॉक्टर के उपचार के बाद वह ठीक हो गई थी। कुछ समय पहले 16 वर्षीय लकी पुत्री महावीर भी इसी तरह हादसे की शिकार हुई थी लेकिन डॉक्टर ने उसे बचा लिया। कस्बे में हाइडिल के नजदीक रहने वाली 35 वर्षीय अर्चना राठौर पत्नी राजीव राठौर भी बाथरूम में बेहोश होकर गिर गई थी। 

गीजर के प्रयोग में बरतें सावधानी
  • स्नान करते वक्त गीजर बंद कर दें
  • बाथरूम में समय-समय पर गीजर चेक करते रहे
  • पूरा दिन गीजर चलने से बचें
  • बिजली चालित गीजर को भी बंद करके स्नान करें
  • गैस गीजर को हमेशा बाथरूम के बाहर लगवाएं
  • गेट बंद करने से पहले गर्म पानी की बाल्टी भर लें
  • बाथरूम में हवा आने जाने की व्यवस्था होनी चाहिए
  • बाथरूम में नहाने के बाद दरवाजा खुला छोड़ दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed