{"_id":"6248a509d9bf05139559ed24","slug":"school-badaun-news-bly480161748","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल
विज्ञापन
महताबपुर में हो रहा स्कूल निर्माण। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। समरेर ब्लॉक के गांव महताबपुर में प्राथमिक स्कूल के निर्माण में पीली ईंट और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम रामशिरोमणि और बीईओ भूपेंद्र सिंह से की है। अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई ही बात कही है।
समरेर ब्लॉक के गांव महताबपुर में प्राथमिक स्कूल का निर्माण हो रहा है। भवन का निर्माण भूकंपरोधी होना चाहिए, लेकिन यहां पिलर भी नहीं बनवाए गए हैं। सरिया भी मानक के अनुसार इस्तेमाल नहीं की जा रहीं। भवन निर्माण में नींव की खोदाई के नाम पर औपचारिकता पूरी कर निर्माण चालू करा दिया गया है। ग्रामीणों ने जब पीली ईंट देखीं तो शिकायत प्रधान अमर प्रताप सिंह से की। उन्होंने भी घटिया निर्माण का विरोध किया, लेकिन इसके बाद भी निर्माण नहीं रोका गया। प्रधान ने एक ट्रॉली पीली ईंट वापस भी करा दी। इसके बाद यहां फिर से निर्माण शुरू करा दिया गया। अब ग्रामीणों ने शिकायत एसडीएम और बीईओ से की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं होता तो स्कूल निर्माण के बाद बड़ा हादसा भी हो सकता है। यह बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ जैसा होगा। एसडीएम रामशिरोमणि का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। बीईओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर रहे हैं। निर्माण मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद