फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   school

डीएम के निर्देश के बाद भी खुला स्कूल, कमरों में मिली ज्वलनशील सामग्री

Thu, 19 Dec 2019 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
school
बदायूं/बिल्सी। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम ने कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी के निर्देश दिए थे, साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर कोई इस दौरान स्कूल खोलेगा, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश मिलने के बाद भी खंडुआ में बना सिंह कांवेट स्कूल बुधवार को खुला। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने बच्चों को वापस घर भेजा। वहीं स्कूल के कक्ष में बोरियां व ज्वलनशील सामग्री रखी मिली। इस पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

शीत लहर के चलते ठंड अपना असर दिखाने लगी है। इसको लेकर डीएम ने कक्षा एक से 12 तक सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन डीएम के निर्देश होने के बाद भी खंडुआ में स्थित सिंह कांवेट स्कूल के प्रबंधक की तरफ से स्कूल को बंद नहीं किया गया। साथ ही अपने स्कूल के वाहन को भेजकर बच्चों को इस शीत लहर में स्कूल बुलाया। इसकी जानकारी किसी ने एसडीएम को दी। जानकारी होने एसडीएम संजय कुमार सिंह ने छापामार कार्रवाई की, तो उन्हें रास्ते में स्कूल वैन में बच्चों को बैठा पाया। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन बच्चों को तुरंत घर भिजवाया। इसके बाद वह स्कूल में पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि एक कक्षा में जहां पर बच्चों की सीटें पड़ी हुई थीं, उसी कक्षा में धान की बोरी रखी हुई थीं, साथ ही उस कक्ष में ज्वलनशील सामग्री भी रखी मिली। इस सब को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन


दो दिन पहले बरसात हुई थी। जिससे कुछ गांववालों ने अपने धान वहां पर रख दिए थे। उन्हें हटवा दिया गया है। रही बात ज्वलनशील सामग्री तो वह गाड़ियों में डालने वाले डीजल के ड्रम थे। वह खाली थे, उनमें कुछ भी नहीं था। छुट्टी होने की जानकारी होने पर बच्चों को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज सिंह, प्रबंधक, सिंह कांवेंट स्कूल

डीएम के निर्देश होने के बाद भी स्कूल प्रबंधक ने स्कूल खोला है। इसको लेकर प्रबंधक को धारा 133 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया है। साथ ही स्कूल के कक्ष में धान की बोरियां रखी थीं, जिसमें बच्चे पढ़ते हैं, वहीं ज्वलनशील सामग्री भी रखी पायी गई।
-संजय कुमार सिंह, एसडीएम, बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed