फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   school anual function

‘रिश्तों ’ की महत्ता समझाकर भाव विभोर किया नन्हें-मुन्नों ने

Fri, 05 Dec 2014 07:37 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Fri, 05 Dec 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
school anual function
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार रात धूमधाम से मनाया गया। डीएम शंभूनाथ ने आगाज कराया तो जमीं के तारों के ने अपनी पेशकश से उड़ान का अहसास करा दिया। रिश्ते शीर्षक से प्रस्तुत कार्यक्रम ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में वार्षिकोत्सव की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। डीएम शंभूनाथ ने पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामूहिक कार्यक्रमों के जरिए समां बांध दिया। ‘रिश्ते’ शीर्षक से पेश कार्यक्रम में शैक्षिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि को दर्शाते हुए बच्चों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। राधा-कृष्ण बने बच्चों के साथ उनके संगी-साथी भी झूम उठे। देर रात तक चली उड़ान में कक्षा स्तर पर बच्चों में दिव्यांश, स्वप्निल शर्मा, हर्षवर्धन राजपूत, शरद यादव, रोशनी, छवि, विकास, सुगंधी रिद्धवंश और स्तुति गर्ग को भी सराहा गया।
विज्ञापन

ग्रांड फिनाले में शिक्षिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। पूर्व राज्यमंत्री श्री अग्रवाल ने डीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। विशिष्ट अतिथि डा. संजीव गुप्ता ने फाउंडर श्रवण कुमार अग्रवाल को पुरस्कृत किया। डायरेक्टर नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने प्रतिभागी बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी, सीओ नरेंद्रपाल सिंह, ईओ ललतेश सक्सेना, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, अरुण अग्रवाल, उदय सिंघल, आशीष सिंघल, कोतवाल रामसूरत यादव, हरवंश यादव, डा. पीके गोयल और संजय मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार हुआ हाईटेक प्रोग्राम
नगर के शिक्षण संस्थानों ने हालांकि अब तक तमाम कार्यक्रम कराए हैं लेकिन बृहस्पतिवार रात हाईटेक तरह से जो कार्यक्रम अभिभावकों ने देखा, वह पहली बार हुआ है। इसके लिए तैयारियां भी कई दिन पहले शुरू हुई थीं। दिल्ली और मुंबई के कोरियोग्राफर ने बच्चों को रिहर्सल करायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed