फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   scam

लेखपाल ने पत्नी के नाम कर दी बाईपास पर करोड़ों की सरकारी जमीन

Fri, 30 Oct 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
scam
बदायूं/सिलहरी। शहर के बाईपास पर एक लेखपाल ने करोड़ों की सरकारी जमीन में खेल कर दिया। उसने ये जमीन अपनी पत्नी के नाम करा दी। कुछ जमीन बेच भी दी। मामला तब बिगड़ा जब लेखपाल ने गांव के किसानों के खेत में अपना खेत बताया तो ग्रामीण उसके खिलाफ उतर आए। एक दिन पहले उन्होंने प्रदर्शन कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम सदर गांव पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव भगवतीपुर पर लेखपाल नरेंद्र गुप्ता तैनात है। भगवतीपुर के मजरा नगला घेर और मढ़ैइया के ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव पर लेखपाल नरेंद्र गुप्ता कई साल से तैनात है। इससे उसे एक-एक खेत और जमीन की जानकारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाईपास किनारे गाटा संख्या 84 नंबर का खेत है। पुराने सरकारी अभिलेखों में 84 नंबर ग्राम समाज की जगह है लेकिन नए डाटा फीडिंग में ये जगह लेखपाल नरेंद्र गुप्ता की पत्नी अलका के नाम है। इसमें अन्य लोगों के नाम भी हैं। उनका आरोप है कि लेखपाल ने इस खेत में से कुछ जगह बाईपास के नाम कर दी थी। फिर उस पर बीस लाख रुपये मुआवजा भी ले लिया। कुछ जगह अन्य लोगों के नाम चढ़ा दी। उनसे रुपये ले लिए। इसके अलावा गांव की हरदेवी का नाम खतौनी से गायब कर दिया, जबकि खसरा में आज भी अंकित है। भगवतीपुर और भजपुरा के बीच एक नाला गायब कर दिया। ग्राम शिकरापुर में सरकारी जमीन पर लेखपाल का कब्जा है। उसे पेशगी पर उठा दिया गया। लेखपाल ने ऐसे कई फर्जीवाड़े किए हैं। जहां भी तैनाती रही है, वहां की सरकारी जमीन अपने नाम करा ली या फिर फेरबदल करके जमीन हथिया ली।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर एसडीएम सदर किशोर गुप्ता गांव पहुंचे। तब ग्रामीणों ने उन्हें एक-एक जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें शिकायती पत्र देकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कांति देवी, सुषमा देवी, भगवती देवी, पार्वती देवी, उर्मिला देवी, विष्णु देवी, वेदवती, सुरेशचंद्र पाल, गुड्डू, नरेश, श्याम पाल, वेदपाल आदि शिकायतकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल के खिलाफ उतरे ग्रामीण, पुलिस ने दो को लोगों चौकी में बैठाया
ग्राम भगवतीपुर के मजरा नगला घेर और मढ़ैइया के ग्रामीणों ने एक दिन पहले बाईपास पर लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मामला शांतकर पुलिस दो लोगों को पुलिस चौकी ले गई। उन्हें रात एक बजे तक चौकी में बैठाए रखा। उन्हें बताया कि लेखपाल आ रहे हैं। तभी इस मामले का फैसला कराया जाएगा। इस संबंध में एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान को भी सूचना दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने एक नहीं सुनी। रात एक बजे के बाद उन्हें लेखपाल पहुंचने के बाद छोड़ा गया।
- हम गांव गए थे। लोगों से बात भी की। उन्होंने अपनी-अपनी शिकायतें की हैं। सभी शिकायतें लेखपाल नरेंद्र गुप्ता से संबंधित हैं। हमने ग्रामीणों से कहा है कि वह अपने शिकायती पत्र लिखकर दें। हम उसकी जांच कराएंगे। इसके बाद निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

किशोर गुप्त, एसडीएम सदर
----------------------
- सरकारी जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। हमने तो 84 नंबर का बैनामा कराया है। ये खेत तीन लोगों के नाम है। अगर खेत सरकारी है तो इसकी जांच कराई जाए। फिर उसके अनुसार कार्रवाई की जाए। - नरेंद्र गुप्ता, लेखपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed