फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sawan aur ied

घर में सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या

Mon, 12 Aug 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
sawan aur ied
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में शनिवार रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसका एक पैर चारपाई से बांध दिया था। सुबह इसकी सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उस वक्त बेटा अपनी ससुराल गया था। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रसूलपुर निवासी बनवारी (55) शनिवार रात अपने घर के आगे पड़े टिनशेड़ में सो रहे थे। उनका इकलौता बेटा आसेराम अपनी पत्नी भागवती के साथ सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेसी स्थित ससुराल गया था। उसके साले के बेटे का शनिवार रात जन्मदिन था। बनवारी अकेले अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे। रात किसी वक्त उनकी अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। चीख न निकले इसके लिए हत्यारों ने बनवारी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसका एक पैर चारपाई से बांध दिया था। रविवार सुबह करीब आठ बजे तक घर में बंधे मवेशियों को चारा नहीं मिला तो उन्होंने रंभाना शुरू कर दिया। इससे मोहल्ले के लोग हैरान रह गए। एक पड़ोसी ने अपनी छत पर चढ़कर उनके घर में झांका तो बनवारी की लाश देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। इस पर गांव के दर्जनों लोग जमा हो गए। उसी समय किसी ने पुलिस और बनवारी के बेटे आसेराम को सूचना दे दी। जरीफनगर इंस्पेक्टर पंकज लवानियां मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ सहसवान रामकरन सरोज भी पहुंच गए।
विज्ञापन

इधर, मौके पर पहुंचे बनवारी के बेटे आसेराम ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पूर्व उसका नन्हे पुत्र हुकुमी सिंह से विवाद हो गया था। उसने पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आसेराम की तहरीर पर नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रविवार दोपहर बनवारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। नन्हे अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह हमने बनवरी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई थी, जिससे पता चला कि उसने रात करीब 12 बजे तक अपने बेटे से बात की। उसके बाद सो गया होगा। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed