फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sawan aur ied

सावन का अंतिम सोमवार व बकरीद आज, अधिकारियों ने लिया जायजा

Mon, 12 Aug 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
sawan aur ied
बदायूं। सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद आज है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहता। व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के मद्देनजर रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एडीजी अविनाश चंद्र ने कछला पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि वह अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद रहें। किसी भी तरह की बात होने पर आला अफसरों को अवगत कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार और बकरीद एक साथ होने की वजह से पुलिस-प्रशासन बेहद चौकन्ना है। दरअसल, अंतिम सोमवार होने की वजह से भारी संख्या में शिवभक्त कांवड़ भरने कछला गंगाघाट पर पहुंच रहे हैं। हालांकि जिले में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही प्रशासन सजग है पर अंतिम सोमवार के चलते रविवार की शाम को एडीजी अविनाश चंद्र कछला गंगाघाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट पर की गई सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। नाव पर भी घूमे। गंगा में जलस्तर के बारे में भी जानकारी ली। एडीजी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि जिनकी जहां पर ड्यूटी लगाई गई है, वह वहीं पर मुस्तैदी से तैनात रहे। मोबाइल टीमें भी लगातार भ्रमण करती रहें। कहा कि कांवड़ियों के लिए रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो। इससे पहले एडीएम ने ईदगाह का भी निरीक्षण किया। एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने कहा कि बड़े वाहनों के लिए पहले से ही रूट डायवर्जन किया जा चुका है सो उन्हीं रास्तों से भारी वाहन गुजर रहे हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहें। इस दौरान पुलिस महकमे के अन्य उच्चाधिकारी भी रहे।
विज्ञापन

पुराने मामले वाले गांवों पर विशेष नजर
-पूर्व में जहां-कहीं पर बकरीद पर नई परंपरा डालने की कोशिश की गई या फिर किसी तरह के अमन-चैन में खलाल डालने की कोशिश की गई। उन गांवों में भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विशेष निगाहें बनाए रखें। वहीं प्रशासन ने लोगों को चेताया है किसी तरह की बात होने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सभी लोग प्रेम औैर भाईचारे से बकरीद को परंपरागत तरीके से ही मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सीमाएं सील, सुरक्षित गुजरेंगे कांवड़िया
बदायूं। श्रावण मास के आखिरी सोमवार तक के लिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। पुलिस अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं। वह लगातार हर इलाके की पलपल की जानकारी ले रहे हैं और स्वयं भी इलाके में भ्रमणशील हैं।
इस दौरान कोई भी वाहन बगैर रूट डायवर्जन के नहीं गुजरेगा। बड़े वाहनों के लिए शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सोमवार तक कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए उन्हें अलग से व्यवस्था की गई है। रूट डायवर्जन के चलते रविवार को बाईपास पर ट्रकों के पहिये थमे रहे।

फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर से आगरा, दिल्ली, कासगंज जाने वाले वाहन उसावां, म्याऊं चौकी से होते हुए डहरपुर, दातागंज, देवचरा, भमोरा, आंवला, बिसौली, गुन्नौर होते हुए निकाले जा रहे हैं। आने का रास्ता भी यही रहेगा। जबकि बरेली से बदायूं, कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने को आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर होते हुए गुजरना पड़ रहा है। वहीं मुरादाबाद से शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन आंवला, देवचरा, दातागंज, उसावां होते हुए निकल रहे हैं। कासगंज जाने के बिसौली से ही सहसवान, गुन्नौर होते निकल रहे हैं। वहीं बरेली-बदायूं के लिए कुुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी, अखा, रामगंगा फाटक होते वाहन जा रहे हैं। वाहनों के लिए दूसरा रूट फरीदपुर, बल्लिया, समेरर, दातागंज, डहरपुर होते हुए काफी लंबा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed