फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   savan

शिवालयों में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

Tue, 09 Aug 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
savan
हर प्रसाद मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों पर दिन भर बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। शहर की सड़कें कांवड़ियों से गुलजार नजर आईं। शिवालयों में सुबह से ही कांवड़ियों और शिवभक्तों की जलाभिषेक करने के लिए भीड़ लगी रही। शहर में सबसे ज्यादा भीड़ गौरीशंकर और बिरुआबाड़ी मंदिर पर देखने को मिली।
विज्ञापन

कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर आ रही कांवड़ियों ने शिवालयों में भगवान भोले की पूजा दूध, फल शहद, बेलपत्र आदि से विधि विधान पूर्वक की।
शहर के गौरीशंकर, बिरुआबाड़ी और शिवदुर्गा देवी मंदिर के कपाट तड़के से ही भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। पंडित गिरीश ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोले का सच्चे मन से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने से मन मांगा फल मिलता है।
विज्ञापन

बदायूं गौरव क्लब संस्था एव बदायूं गौरव महोत्सव समिति के तत्वावधान मे सावन के अंतिम सोमवार को दोपहर 12 बजे बिरुआबाड़ी मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। अमन मयंक शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, गौरव पाठक, गीता शर्मा, अंजलि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर, हनुमानगढ़ी, देववाणी, नील कंठेश्वर महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed