फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Satyaveer's family met the SSP to file a report on his murder.

Budaun News: सत्यवीर की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को एसएसपी से मिले परिजन

Mon, 22 Sep 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Satyaveer's family met the SSP to file a report on his murder.
सत्यवीर। फाइल फोटो - फोटो : samvad
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर तालाब किनारे एक माह पूर्व मिली युवक के लाश के मामले में परिवार वालों ने हत्या किए जाने की बात कही है। उनका कहना है कि पुलिस उनकी कोई बात नहीं सुन रही है। पुलिस डूबकर मौत की बात कहकर दबंग अपराधी पक्ष को बचाना चाहती है। इस संबंध में परिवार के कई सदस्यों ने एसएसपी को शपथ पत्र देकर हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। हत्या के पीछे उस दुकान मालिक और उसके बेटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ही है, जिनकी दुकान में वह बाइक मरम्मत का काम करता था। हत्या से पहले बाइक ठीक कराने के नाम से मकान मालिक और उसके तीन बेटे दो बाइकों से उसे घर से बुलाकर ले गए थे। एसएसपी ने पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर के तालाब किनारे सत्यवीर नामक युवक की लाश मिली थी। उसका चेहरा काला पड़ा हुआ था। जैसे किसी ने पहचान छिपाने को कोई कैमिकल उसके चेहरे पर डाला हो। अपने गांव ललेई चौथे दिन भी सत्यवीर घर नहीं पहुचा था। लाश मिलने की जानकारी होने पर उसके परिवार वाले तालाब पर पहुंच गए और उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने डूबने से मौत की बात कहकर बताई। परिवार वालों का कहना है कि उनके हस्ताक्षर भी करवा लिए। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन

-------------------

मृतक के भाई, चाचा और मां ने एसएसपी को दिए शपथ पत्र
मृतक के भाई ब्रजपाल व हुकुम सिंह पुत्रगण रामगोपाल, उसका चाचा शिशुपाल और उसकी मां मुन्नी देवी ने एसएसपी को शपथ पत्र देकर हत्या का मामला बताया है। कहा है कि सत्यवीर ढाई साल से किराए पर एक दुकान लेकर बाइक मरम्मत का काम करता था। इसकी वजह से मकान मालिक के परिवार में उसका आना-जाना था। दुकान स्वामी की नातिन से उसके संबंध बन गए थे। आरोप है कि दुकान स्वामी और उसके तीन लड़कों ने उसे मारकर तालाब के किनारे फेंक दिया। उसकी लाश 14 अगस्त को तालाब के किनारे मिली थी। आरोप है कि दुकान स्वामी और उसके लड़के सत्यवीर को 11 अगस्त को घर से बाइक मरम्मत के नाम पर बुलाकर ले गए थे। रास्ते में उसके चाचा ने भी उन्हें दो बाइकों पर चार लोगों को जाते देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाए जाने की मांग
मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस सत्यवीर की मौत डूबने की सामान्य घटना मान रही है। जबकि यह हत्या का मामला है। हत्या में ही रिपोर्ट दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। मृतक के बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed