फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Satyagrahis will start fast unto death from today in Patparaganj

Budaun News: पटपरागंज में सत्याग्रही आज से करेंगे आमरण अनशन

Sat, 08 Mar 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Satyagrahis will start fast unto death from today in Patparaganj
उझानी के पटपरागंज में अनशन से पहले भ्रमण करते कांग्रेस के प्रदेश सचिव। स्रोत- स्वयं
उझानी। गांव पटपरागंज में एमआरएफ सेंटर को बंद कराने की मांग को लेकर चल रहे सत्याग्रह के तहत शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव ने आसपास के गांवों के लोगों को जागरूक किया। सत्याग्रही शनिवार से आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव ने कहा कि पटपरागंज और नरऊ के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पालिका और प्रशासन के अफसर गंभीर नहीं हैं। शाम पांच बजे तक सत्याग्रह स्थल पर बैठे ग्रामीणों ने भी अपनी दिक्कतें बयां कीं। कहा कि नरऊ के तालाब के पानी से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव ने शनिवार सुबह 10 बजे से पटपरागंज स्थित सत्याग्रह स्थल पर आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया। इस मौके पर पटपरागंज के अलावा नरऊ, मलिकपुर, अचौरा, मीलाल नगला निवासी ग्रामीणों में बनवारी सिंह यादव, रामवीर शाक्य, गोपी कृष्ण, ओमवीर यादव, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस की नगर कमेटी ने भी पालिका के खिलाफ बुलंद की आवाज
पटपरागंज के एमआरएफ सेंटर और नरऊ के तालाब को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण पाराशर के साथ कई पदाधिकारी शुक्रवार दोपहर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्हें ईओ अब्दुल शबूर नहीं मिले। इस पर उन्होंने लिपिक दीपक कुमार को ग्रामीणों की परेशानी बताई। लिपिक को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के जरिये आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में प्रशांत शर्मा, वाजिद अली, वीरपाल यादव और मुजाहिद रजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed