{"_id":"66f35135d607370c0e04a114","slug":"sarerah-student-beaten-with-belt-video-goes-viral-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126395-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरेराह छात्र को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरेराह छात्र को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल
Wed, 25 Sep 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र को कुछ लड़कों द्वारा बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट की घटना कोतवाली से करीब दो सौ कदम की दूरी पर हुई है। वहीं, पुलिस भी तहरीर आने पर जांच में जुट गई है।
कोतवाली के पास स्थित एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर सीखने के लिए बिल्सी थाना क्षेत्र से कुछ लड़के पढ़ने आते हैं। सोमवार शाम को कंप्यूटर कोचिंग के बाद छात्र अपने घर लौट रहे थे। सवारी लेने के लिए वह पैदल ही लालपुल को चल दिए। इसी बीच रास्ते में आठ-10 लड़कों का एक गुट बेल्ट व डंडा आदि लेकर आ धमका और इन छात्रों को घेर लिया। इनमें एक युवक ने बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। साथियों ने बचाव करना चाहा लेकिन विरोधी गुट की संख्या ज्यादा होने के कारण हिम्मत नहीं जुटा सके। बेल्ट से छात्रों को जमकर पीटा गया। मारपीट के दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार ने घटना का वीडियो बना लिया।
छात्रों का आपसी विवाद सामने आया है। मारपीट की तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, कोतवाली