फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sansi gang robbed money in SBI bank in Badaun five and a half lakh rupees recovered

Budaun News: एमपी के सांसी गैंग ने उड़ाए थे व्यापारी के पौने नौ लाख रुपये, पुलिस ने साढ़े पांच किए बरामद, लुटेरे फरार

Sat, 09 Jul 2022 08:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। 
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।  Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

20 जून को शहर के व्यापारी विनय कुमार अग्रवाल के नौकर से भारतीय स्टेट बैंक से दो लुटेरे आठ लाख 77 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। दोनों लुटेरों की तलाश में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम लगी थी। खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मध्य प्रदेश के सांसी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपये बरामद कर लिए, लेकिन लुटेरे अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Sansi gang robbed money in SBI bank in Badaun five and a half lakh rupees recovered
बरामद कैश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में भारतीय स्टेट बैंक से व्यापारी के पौने नौ लाख रुपये उड़ाने के मामले में मध्य प्रदेश के सांसी गैंग का हाथ निकला। एसओजी टीम ने मध्यप्रदेश जाकर उनमें से साढ़े पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं, लेकिन गैंग के लुटेरे भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


बीते 20 जून को शहर के व्यापारी विनय कुमार अग्रवाल के नौकर से भारतीय स्टेट बैंक से दो लुटेरे आठ लाख 77 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। दोनों लुटेरों की तलाश में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को लगाया गया था। इसमें कोतवाली पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई लेकिन एसओजी टीम ने शहर के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले। टीम ने दिल्ली-सहसवान रोड और कछला-सोरो-कासगंज को जाने वाले रास्तों पर करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब कहीं जाकर लुटेरों के चेहरे स्पष्ट हुए। इस पर एसओजी ने जिले के तमाम थानों, दूसरे जिले और प्रदेशों में उनके फोटो पहुंचाए।

विज्ञापन

इससे टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी। टीम को पता चला कि वह लुटेरे मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ स्थित थाना बोड़ा के हैं। इस पर टीम ने मध्य प्रदेश जाकर कड़िया गांव में दबिश दी। टीम ने वहां से पांच लाख 60 हजार रुपये बरामद कर लिए, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। उनके पास से बैंक पासबुक व वाउचर भी बरामद हुए। एसओजी टीम ने रुपये चोरी करने वालों के नाम कड़िया गांव के निखिल सांसी पुत्र करम उर्फ करमा और सूरती उर्फ निखित सांसी बताए हैं। इसमें एसओजी इंचार्ज धर्वेंद्र सिंह और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

बैंकों को ही निशाना बनाते हैं सांसी जनजाति के लोग
पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के जनपद राजगढ़ में थाना बोड़ा के गांव कड़िया में खानाबदोश आपराधिक जनजाति 'सांसी' के लोग रहते है। ये लोग पूरे देश के अलग-अलग शहरों में फैलकर बैंकों की मुख्य शाखाओ में जाते है। वहां बैंक खुलने के समय ही किसी व्यापारी, जिसके थैले में पैसे रहते है या बैंक का स्वयं का पैसा होता है, उसे निशाना बनाते हैं। इसके बाद ध्यान भटकाकर प्रोफेशनल तरीके से बैग चोरी करते है और बैंकों से बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से जल्द से जल्द जिले से बाहर भाग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed