फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sanitation worker attempts suicide after not receiving honorarium accuses chairman of harassment in Budaun

Budaun News: मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मी ने की आत्मदाह की कोशिश, चेयरमैन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Wed, 12 Nov 2025 07:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Nov 2025 07:55 PM IST
सार

बिसौली नगर पालिका परिसर में बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी शिवम ने खुद डीजल छिड़क लिया और आत्मदाह करने की कोशिश की। उसे लोगों ने बचा लिया। 

विज्ञापन
Sanitation worker attempts suicide after not receiving honorarium accuses chairman of harassment in Budaun
लोगों ने सफाई कर्मचारी को बचाया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विज्ञापन

बदायूं में मानदेय रोके जाने से क्षुब्ध होकर बिसौली नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी ने बुधवार को खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इससे नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने उसे बचा लिया।

बिसौली कस्बा निवासी शिवम ने बताया कि वह सफाई कर्मचारी के पद पर नगर पालिका में तैनात है। वह रोजाना अपनी ड्यूटी करता आ रहा है। लेकिन सफाई नायक उसकी हाजिरी ही नहीं लगाता है। पूरे महीने में मात्र दो दिन ही उसकी ड्यूटी दिखाई गई है। दो दिन का ही मानदेय आया। उसने ईओ से शिकायत की तो उन्होंने सफाई नायक को फटकार लगाई और हाजिरी लगाकर उसका मानदेय दिलाने को कहा। इसके बाद भी चेयरमैन व सफाई नायक उसका मानदेय नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन

चेयरमैन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
दोपहर के समय वह राशन लेने दुकान पर गया तो दुकानदार ने अपने रुपये मांगे। उसने कहा कि मानदेय आने के बाद देगा। इसी बात पर उसने कर्मचारी का भला-बुरा सुना दिया। परेशान होकर वह नगर पालिका परिसर में पहुंच गया और अपने मानदेय की मांग की लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसी से क्षुब्ध होकर वहां केन में रखा डीजल अपने ऊपर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसके हाथ से केन छीनकर उसको बचा लिया। सफाईकर्मी ने नगर पालिका चेयरमैन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर रोका गया वेतन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने कहा कि कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर कार्यरत है। कुछ सभासदों की शिकायत के आधार पर उसका कुछ दिनों का वेतन रोका गया है। उसका मानदेय जल्द ही जारी करा दिया जाएगा। उसने डीजल डालने का प्रयास किया था लेकिन उसको कर्मचारियों ने रोक लिया। उसको समझाकर घर भेजा गया है।

चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि वह आउटसोर्सिंग का कर्मचारी है। पालिका से उसका कोई लेना-देना नहीं है। ठेकेदार खुद हाजिरी के हिसाब से मानदेय खातों में भेजते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed