फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man died after being electrocuted while filling water from his brother-in-law's house after repairing a submersible pump.

Budaun News: साढ़ू के घर सबमर्सिबल ठीक कर पानी भरते समय युवक को लगा करंट, मौत

Thu, 10 Sep 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 10 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted while filling water from his brother-in-law's house after repairing a submersible pump.
उसहैत। थाना क्षेत्र के दियोरिया गांव में बुधवार की रात साढ़ू के घर सबमर्सिबल ठीक करने के दौरान पानी भरते समय युवक करंट लगने से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बिल्सी थाने के गांव गढ़ी निवासी लालू 29 वर्षीय पुत्र महीपाल अपने साढ़ू निवासी दियोरिया असगुना मंझले पुत्र धर्मपाल के घर सबमर्सिबल में आई खराबी को ठीक करने गए थे। लालू खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दो बेटियां हैं। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed